छत्तीसगढ़

CG : वेलेंटाइन डे पर मिलने नहीं आया प्रेमी तो छात्रा ने दे दी जान, फेन पर फंदा डालकर लटकी

दुर्ग। सोमवार को वेलेंटाइन डे था। उसे उम्मीद थी कि उसका प्रेमी उससे न सिर्फ मिलने आएगा बल्कि प्यार का इजहार करते हुए कोई शानदार गिफ्ट लेकर आएगा। साथ घूमेंगे-फिरेंगे वेलेंटाइन डे एंजाय करेंगे। लेकिन पूरा दिन बीत गया इंतजार में ही। उसके मंसूबों पर पानी फिर गया। प्रेमी मिलने नहीं आया। बस इतनी सी बात उसे इतनी नागवार गुजरी कि उसने अपना जीवन त्यागने का फैला कर लिया। यह कहानी है भिलाई में पीजी में रहकर पढ़ाई करने वाली 22 साल की छात्रा दीक्षा समुद्र की। उसने सीलिंग फेन से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि छात्रा का प्रेमी वेलेंनटाइन डे के दिन उससे मिलने नहीं पहुंचा। बस इतनी सी बात पर दक्षिण बस्तर की रहने वाली छात्रा दीक्षा समुद्र ने जान दे दी। बहरहाल नेवई पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button