चैत्र नवरात्रि: राशि के अनुसार लगाए माता-रानी को भोग, हर मुराद होगी पूरी

आदिशक्ति मां दुर्गा की उपासना का सबसे पावन पर्व यानी चैत्र नवरात्रि आने वाले 2 अप्रैल से आरम्भ होने जा रहा है। जी दरअसल ऐसी मान्यता है कि नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा की भक्ति भाव के साथ पूजा करने से भक्तों की मनोकामना पूरी होती है। कहा जाता है नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। इसके अलावा यह भी मान्यता है कि मां अंबे को अगर भक्त नवरात्रि के समय राशिनुसार भोग लगाते हैं तो उन्हें दोगुना फल मिलता है। अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं राशि के अनुसार क्या लगाए भोग?

मेष- मेष राशि वालों के लिए जातक स्कंद माता की उपासना करें और मां शैलपुत्री को सफेद चीजों का भोग लगाना चाहिए। इसके अलावा माता रानी को नारियल चढ़ाना चाहिए।
वृषभ- वृषभ राशि के लोग सौभाग्य की प्राप्ति के लिए नवरात्रि के समय माता को मिश्री व पंचामृत का भोग लगाना चाहिए।
मिथुन- इस राशि के लोग मां दुर्गा को शक्कर का भोग लगाना चाहिए।
कर्क- कर्क राशि वालों को गाय का घी अर्पित करना चाहिए।
सिंह- सिंह राशि के जातक माता रानी को मालपुए का भोग लगाना चाहिए।
कन्या- कन्या राशि वालों को मां दुर्गा को शक्कर का भोग लगाना चाहिए।
तुला- तुला राशि वालों को मिठाई का भोग लगाना चाहिए।
वृश्चिक- वृश्चिक राशि वालों को नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा को रोज 1 नारियल चढ़ाना चाहिए।
धनु- धनु राशि वालों को मां दुर्गा को दूध या फिर उससे बनी चीजों का भोग लगाना चाहिए।
मकर- मकर राशि वालों को नवरात्रि के दिनों में दूध और खीर का भोग लगाना चाहिए।
कुंभ- कुंभ राशि वालों को मां दुर्गा को गुड़ का भोग लगाना चाहिए।
मीन- मीन राशि वाले मां दुर्गा को खीर या दूध से बनी चीजों का भोग लगाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button