
छत्तीसगढ़ की मिला एक और IAS: जाने किन कारणों से अधिकारी ने माँगा था CG कैडर
IPS मानसी नानाभाऊ साकोरे से विवाह के चलते केंद्र सरकार ने दी मंजूरी
रायपुर। छत्तीसगढ़ को एक और IAS अधिकारी मिल गया है। मणिपुर कैडर के 2022 बैच के IAS अभिजीत बबन पठारे का कैडर बदलकर अब छत्तीसगढ़ कर दिया गया है। यह परिवर्तन उनकी शादी के चलते हुआ है। अभिजीत जल्द ही छत्तीसगढ़ कैडर की 2023 बैच की IPS अधिकारी मानसी नानाभाऊ साकोरे से विवाह करने जा रहे हैं।
केंद्र सरकार ने पठारे के कैडर परिवर्तन के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। इस संबंध में कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अवर सचिव संजय चौरसिया द्वारा आदेश जारी किया गया है। आदेश में उल्लेख है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा नियम, 1954 के नियम 5 के उप-नियम (2) के तहत यह निर्णय मणिपुर और छत्तीसगढ़ की राज्य सरकारों की सहमति से लिया गया है।
IAS अभिजीत बबन पठारे का सफर:
- मूल रूप से महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के निवासी।
- पुणे विश्वविद्यालय से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीई किया।
- स्नातक के बाद कुछ समय तक नौकरी करने के बाद UPSC की तैयारी शुरू की।
- 2021 में UPSC परीक्षा में 333वीं रैंक हासिल कर मणिपुर कैडर प्राप्त किया।
IPS मानसी नानाभाऊ साकोरे का परिचय:
- महाराष्ट्र के पुणे जिले के शिरूर तालुका के केंदूर गांव की निवासी।
- 2023 बैच की IPS अधिकारी, जिन्हें छत्तीसगढ़ कैडर मिला।
- 2021 में UPSC परीक्षा में 531वीं रैंक हासिल की।
- शिरूर तालुका की पहली महिला IPS अधिकारी बनने का गौरव प्राप्त।
इस कैडर परिवर्तन के साथ ही अभिजीत बबन पठारे छत्तीसगढ़ प्रशासन में नई भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं, जहां वे अपनी सेवाएं देंगे।