CG NEWS:-शहर में हुए अपराध का आंकड़े जारी, एसपी ने किए पेश, लूट, चोरियां, हत्या और ऑनलाइन ठगी जैसी घटनाएं बढ़ी…

रायपुर। CG News राजधानी में प्रति वर्ष नए साल के शुरुआत से पहले एसपी द्वारा अपराधों के आंकड़े पेश करते है। इसी तरह रायपुर एसपी प्रशांत अग्रवाल ने गुरुवार को 11 माह के यह आंकड़े पेश कर दिए है। जिसमे शहर में हुए वारदात और पुलिस की उपलब्धि के बारे में मीडिया को जानकरी दी गई हैं। इस वर्ष 11 माह में शहर में हुए लूट, चोरियां, हत्या और ऑनलाइन ठगी जैसी घटनाएं बढ़ी हैं।

बता दें कि पिछले वर्ष की तुलना में जहां सूने मकान में और अन्य तरह की 1976 चोरियां हुई थीं। वहीं इस साल 2170 चोरियां हुई है। इस साल लूट की 98 घटना हुई है, जो पिछले साल की तुलना 25 ज्यादा हैं। इसी तरह चाकूबाजी और हत्या की कोशिश की इस साल 115 से ज्यादा घटनाएं हुई हैं। पिछले साल 63 हुई थी। पुलिस का दावा है कि उन्होंने इस साल चोरी और लूट में 20 फीसदी ज्यादा माल बरामद किया है।

60.93 लाख का नशीला पदार्थ जब्त
एसपी अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष 60.93 लाख का नशीला पदार्थ जब्त किया गया है। इसमें गांजा और नशीली टेबलेट-सिरप की कार्रवाई ज्यादा है। दूसरे राज्यों से भी नशीले पदार्थ की तस्करी करने वालों को छापा मारकर पकड़ा गया है। जबकि पिछले साल 2.11 करोड़ का नशीला पदार्थ पकड़ा गया था। पुलिस का दावा है कि नशे का नेटवर्क तोड़ने में पुलिस सफल रही है।

साइबर जागरुकता अभियान
शहर में इस साल साइबर जागरुकता अभियान चलाया है। हजारों लोगों को जागरूक किया गया है। इस साल पुलिस और ऑनलाइन पोर्टल में कुल 4098 शिकायतें आई थी। इसमें कुछ ही में केस दर्ज किया गया है। पुलिस का दावा है कि उन्होंने 950 लोगों का पैसा लौटाया है। पिछले साल 2383 लोगों से ठगी हुई थीं। इसमें 680 लोगों का पैसा लौटाया था। हालांकि ठगी 5 करोड़ से ज्यादा की हुई है।

ट्रैफिक पुलिस ने 84550 गाड़ियों से 4.53 करोड़ वसूला
ट्रैफिक पुलिस की सख्ती लगातार जारी है। पिछले साल की तुलना में इस साल ज्यादा कार्रवाई की गई है। चौक-चौराहों पर गाड़ियों को रोककर कार्रवाई करने के अलावा कैमरे से ई-चालान निकालकर लोगों के घरों में भेजा गया है। इस साल 84550 गाड़ियों से 4.53 करोड़ वसूला गया है। जबकि पिछले साल 67063 गाड़ियों से 2.91 करोड़ वसूला गया था। इस साल चालानी कार्रवाई आटोमेटिक भी हो गई है।

चाकूबाजी की घटनाएं बढ़ी
इस साल चाकूबाजी की घटनाएं बढ़ी हैं। हालांकि पुलिस का दावा है कि चाकूबाजी में भारी सख्ती की गई है। घटनाएं कम हुई हैं। चाकूबाजों पर लगातार कार्रवाई की गई है। इस साल हत्या की 70 घटनाएं हुई हैं। 8 साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। वहीं जानलेवा घटना की 115 हुई हैं। जालसाजी की घटनाएं भी इस साल बढ़ी हैं। 346 केस दर्ज किया गया है। इसमें कई तरह के केसेस हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button