CG NEWS: शिक्षिका ने की आत्महत्या; जहर खाकर परेशान शिक्षिका ने दी जान, पुलिस जांच में जुटी, जानिये पूरा मामला

कोरबा जिला में एक प्राईवेट स्कूल की महिला शिक्षक ने खुदकुशी कर ली हैं। बताया जा रहा हैं कि सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही शिक्षिका बार-बार नाकामी मिलने से हताश हो गयी थी, जिससे परेशान होकर उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी के बाद परिजन सदमे में हैं। बताया जा रहा हैं कि परिवार के लोग शिक्षिका की शादी के लिए लड़के की तलाश कर रहे थे, लेकिन उससे पहले ही उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।

पूरा घटनाक्रम रामपुर सिविल थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक सर्वमंगला नगर में संचालित सुमन भारती विद्यालय में संगीता केवट शिक्षिका के पद पर पदस्थ थी। परिजनों के मुताबिक उसने टेट, सीजी-पीएससी,यूपीएससी, आंगनबाड़ी सहायिका सहित पटवारी की नौकरी के लिए परीक्षा दी थी। लेकिन किसी भी परीक्षा में संगीता को सफलता नही मिल सकी। इससे वह काफी हताश हो गई थी। परिजनों की माने तो पिछले कुछ दिनों से वो गुमसुम रहने लगी थी।

शनिवार को जहर खाने के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। घटना की जानकारी के बाद परिजनों ने उसे तुरंत कोरबा के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रामपुर सिविल लाइन थाने पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया हैं। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button