CG : कोचिंग क्लास गए बच्चे का किडनैप, फिरौती में मांगे 10 लाख, पुलिस की ताबड़तोड़ जांच शुरू

बिलासपुर। ट्यूशन पढ़ने गए बालक के दिनदहाड़े अपहरण की खबर है। किडनैपर ने 10 लाख रुपए के फिरौती की डिमांड की है। फिरौती का कॉल आने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामला जिले के तखतपुर का है। यहां रहने वाले निवासी शशिकांत पाण्डेय के 15 वर्षीय बालक हिमालया पाण्डेय का किडनैप कर लिया गया है। ट्यूशन टीचर ने हिमालया पाण्डेय के ट्यूशन ना आने की परिजनों जानकारी दी। खोजबीन जारी ही थी कि फिरौती के लिए कॉल आ गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद बिलासपुर एसएसपी दीपक कुमार झा ने सायबर सेल और स्पेशल टीम को अलर्ट कर दिया है। किडनैपर्स के लोकेशन तलाशने की कोशिश की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button