छत्तीसगढ़

महिलाओं के साथ दुष्कर्म और हिंसक अपराधों के चलते महिला सुरक्षा के दावों की धज्जियाँ उड़ रही हैं: भाजपा

0 बिलासपुर में बेहोश छात्रा के साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्म प्रदेश सरकार की कलंक-गाथा का एक नया अध्याय : पूजा

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष पूजा विधानी ने कोरोना संक्रमण काल में भी प्रदेश में बढ़ रहे अपराधों पर चिंता जताई है और इसे प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली की विफलता बताया है। श्रीमती विधानी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के दावे तो प्रदेश सरकार खूब करती है, लेकिन महिलाओं के साथ जिस तरह दुष्कर्म और हिंसक अपराधों का क्रम जारी है, उससे प्रदेश सरकार के महिला सुरक्षा के दावों की धज्जियाँ उड़ रही हैं। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विधानी ने प्रदेश की न्यायधानी बिलासपुर में सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में एक 18 वर्षीया बेहोश छात्रा के साथ इसी अस्पताल के दो वार्ड ब्वॉय द्वारा किए गए सामूहिक दुष्कर्म को प्रदेश सरकार की कलंक-गाथा का एक नया अध्याय बताया है। यह घटना महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा और आत्म-सम्मान को बड़ी चुनौती है। श्रीमती विधानी ने कहा कि जब से लॉकडाउन में प्रदेश सरकार ने शराब विक्रय का नितांत अदूरदर्शी निर्णय लिया है, इन अपराधों में एकाएक इज़ाफ़ा हुआ है। शराब की लत के चलते पुरुषों के हाथों महिलाएँ घरेलू हिंसा की शिकार हो रही हैं, उनकी हत्या तक करने में घर के पुरुष सदस्य नहीं हिचकिचा रहे हैं और अब सामूहिक दुष्कर्म की यह वारदात सामने आई है। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विधानी ने कहा कि इस घटना की लीपापोती के अस्पताल प्रबंधन के प्रयासों को विफल कर प्रदेश सरकार दोषियों और अस्पताल प्रबंधन पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करे और पीड़िता को मुआवजे के साथ उसे व उसके डरे-सहमे परिजनों को पूरी सुरक्षा मुहैया कराए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button