Gold-Silver Price Today: वैलेंटाइन वीक में सस्ता हुआ सोना, चांदी में आई उछाल.. देखें अपने शहर का भाव…
Gold-Silver Price Today: शादियों के सीजन के साथ वैलेंटाइन वीक भी चल रहा है। ऐसे में अगर आप अपने पार्टन के लिए सोने-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं तो एक बार आज के ताजा दामों के बारे में जरूर जान लें। आज शनिवार 10 फरवरी 2024 को सोने की कीमतों में फिर से गिरावट देखी गई है। वहीं, चांदी की बात करें तो उछाल देखा गया है। जारी हुई नई कीमतों के बाद सोने के दाम 63 हजार और चांदी की कीमत 75 हजार के पार पहुंच गई है।
Also Read: KORBA NEWS: शिक्षिका ने हाथ, डंडे और मुक्के से छात्र को बेरहमी से पीटा
आज सोने-चांदी के दाम
आज 10 फरवरी 2024 को 22 कैरेट सोने की कीमत 58 हजार 040 रुपए, 24 कैरेट के दाम 63 हजार 300 रुपए और 18 ग्राम 47480 रुपए है। वहीं, 1 किलो चांदी के दाम 75 हजार रुपए है।
Also Read: Gwalior News : अयोध्या जा रही बस हादसे को ट्रक ने मारी टक्कर,15 से अधिक यात्री घायल…
मिस्ड कॉल से जानें सोने-चांदी के दाम
Gold-Silver Price Today : आप सोने की कीमत अपने घर बैठे भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।