छत्तीसगढ़न्यूज़

नवपदस्थ कलेक्टर डॉ. श्री रवि मित्तल ने किया पदभार ग्रहण

जशपुरनगर 07 अक्टूबर 2022/जशपुर जिले के नवपदस्थ कलेक्टर डॉ. श्री रवि मित्तल ने आज जिला कार्यालय में अपना पदभार ग्रहण किया। निवृत्तमान कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल ने उन्हें कार्यभार सौंपकर उनका स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि डॉ. मित्तल 2016 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी है। इससे पूर्व श्री मित्तल रायपुर, रायगढ़ एवं महासमुंद जिले में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के रूप में शासकीय दायित्वों का निष्ठापूवर्क एवं कुशलता से निर्वहन कर चुके हैं। साथ ही कलेक्टर श्री मित्तल नवम्बर 2018 से अक्टूबर 2019 तक अनुभाग बगीचा में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के रूप में कार्य कर चुके हैं।
पदभार ग्रहण के दौरान जिला स्तरीय अधिकारियों ने नए कलेक्टर से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान अधिकारियों से उन्होंने कहा कि जिले के विकास की गति को आगे बढाने के साथ शासन की योजनाओं का शत प्रतिशत क्रियान्वयन पर प्रशासन का ध्यान केंद्रित रहेगा। शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का जमीनी स्तर पर बेहतर क्रियान्वयन कर आम जन को लाभान्वित करना भी उनकी प्राथमिकता में होगी।

Show More
PAPPU SONI

PAPPU SONI

सह संपादक
Back to top button