रायगढ़ जिले में पुलिस अधिकारियों का तबादला

रायगढ़, 26 फरवरी 2026। पुलिस विभाग में प्रशासनिक दृष्टिकोण से व्यापक फेरबदल करते हुए उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला रायगढ़ द्वारा 11 पुलिस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए गए हैं। आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को आगामी आदेश तक तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी आदेश के तहत निरीक्षक स्तर पर रामकिशोर यादव को थाना प्रभारी पुसौर से थाना प्रभारी पूंजीपथरा, प्रशांत राव आहरे को जुटमिल से तमनार, मोहन भारद्वाज को कोतरारोड़ से पुसौर तथा अभिनवकांत सिंह को रक्षित केंद्र रायगढ़ से जुटमिल पदस्थ किया गया है।

इसी प्रकार राकेश मिश्रा को पूंजीपथरा से चक्रधरनगर, कमला पुषाम को तमनार से कोतरारोड़, नसीरुद्दीन खान को साइबर थाना से थाना प्रभारी घरघोड़ा (छाल), तथा त्रिनाथ त्रिपाठी को छाल से चौकी प्रभारी खरसिया भेजा गया है।

निरीक्षक अमित तिवारी को चौकी प्रभारी खरसिया से रक्षित केंद्र रायगढ़ पदस्थ किया गया है।

उप निरीक्षक स्तर पर कुसुम केवर्त को कोतरारोड़ से प्रभारी महिला थाना तथा दीपिका निर्मलकर को महिला थाना से कोतरारोड़ पदस्थ किया गया है।

आदेश में संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्यमुक्त होकर नवीन पदस्थापना स्थल पर योगदान देने के निर्देश दिए गए हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल को विभागीय कार्यों में दक्षता और कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button