गौरव द्विवेदी और मनिंदर कौर को प्रोफार्मा प्रमोशन, बने अतिरिक्त मुख्य सचिव

छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को मिली पदोन्नति, केंद्र में संभाल रहे अहम जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी गौरव द्विवेदी और उनकी पत्नी मनिंदर कौर द्विवेदी को प्रोफार्मा प्रमोशन देते हुए अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) के पद पर पदोन्नत किया गया है। यह पदोन्नति उन्हें प्रमुख सचिव से अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में दी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।

केंद्र सरकार में निभा रहे अहम भूमिका

गौरव द्विवेदी इस समय केंद्र सरकार के अधीन प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के पद पर कार्यरत हैं। वहीं, मनिंदर कौर द्विवेदी केंद्रीय कृषि विभाग के एक उपक्रम में प्रबंध निदेशक (MD) के रूप में कार्य कर रही हैं।

प्रोफार्मा पदोन्नति का नियम उन अधिकारियों पर लागू होता है, जो केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत होते हैं। इसी के तहत इन दोनों अधिकारियों को पदोन्नति प्रदान की गई है।

1995 बैच के आईएएस अधिकारी हैं दोनों

गौरव द्विवेदी और मनिंदर कौर द्विवेदी 1995 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। 2021 में भारत सरकार ने 43 आईएएस अधिकारियों को एडिशनल सेक्रेटरी (Additional Secretary) पद के लिए इम्पैनल किया था। इस सूची में छत्तीसगढ़ कैडर से केवल गौरव द्विवेदी और उनकी पत्नी मनिंदर कौर द्विवेदी के नाम शामिल थे।

छत्तीसगढ़ में 1995 बैच के केवल दो ही आईएएस अधिकारी थे और अब दोनों ही उच्च पदों पर कार्यरत हैं। गौरव द्विवेदी की गिनती तेज-तर्रार और अनुभवी अधिकारियों में होती है। उन्होंने छत्तीसगढ़ में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है और वर्तमान में केंद्र में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

Share This Article
Leave a review