रायगढ़

Raigarh News : तमनार में भाजपा का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन

Raigarh News : रायगढ़ /तमनार : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लैलूँगा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन 3 अप्रेल 2024 को तमनार में हजारों युवा महिला वरिष्ठगण शामिल हुए ।

 

सम्मेलन का शुभारंभ भारत माता की पूजा अर्चना कर भारतीय जनता पार्टी,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,मुख्यमंत्री विष्णुदेव,राधेश्याम राठिया जिंदाबाद,जय श्री राम भारत माता,छत्तीसगढ़ महतारी की जयघोष किया गया।

Also Read: Raigarh News : जमीन घोटाले का मास्टर माइंड 2 साल से फरार मुख्य आरोपी शिवानंद गिरी पुलिस रिमांड पर 

लोकसभा प्रभारी प्रबोध मिंज,गोमती साय, गिरधर गुप्ता,देवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री सत्यानन्द राठिया,जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने प्रत्याशी राधेश्याम राठिया को प्रचंड बहुमत से जीत दिलाने कार्यकर्ताओं को उत्साहित किया गया।

 

 

केंद्र की भाजपा मोदी सरकार द्वारा 10 साल कार्यकाल में ऐतिहासिक कार्य,विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को बताकर रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी को जीत दिलाने आग्रह किया गया।

सभी कार्यकर्ताओ द्वारा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया को प्रचण्ड बहुमत से जीत दिलाकर तीसरी बार मोदी सरकार बनाने संकल्प लिया गया।

Also Read: Raigarh News : कुंजेकुरा में भव्य पंच दिवशीय रामायण कथा का कलशयात्रा के साथ हुआ शुभारंभ…

भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर दिग्गज कांग्रेसी नेता जगन्नाथ सिदार सरपंच,लक्षिनदर राठिया,घनश्याम पटेल द्वारा अपने साथियों के साथ भाजपा प्रवेश पर भगवा गमछा ओढाकर अभिनन्दन किया गया।

 

लोकसभा प्रभारी प्रबोध मिंज

कहाकि भाजपा मोदी सरकार ने भारत देश को विकसित राष्ट्र बनाने दृढ़ संकल्पित है,लोकसभा चुनाव भारत देश की राजनीति व विकास की दिशा तय करेगी,छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी व विष्णुदेव साय की सुशासन से सर्वांगीण विकास हो रहा है।

 

Raigarh News : राधेश्याम राठिया ने कहाकि भाजपा कार्यकर्ता के रूप में जनता का सेवक हूं आप लोगो के लिए जनपद जिला में जनप्रतिनिधि के रूप में सेवा का सौभाग्य प्राप्त हो चुका है।रायगढ़ संसदीय क्षेत्र में सेवक बनाने आप सभी कार्यकर्ताओ आशीर्वाद प्रदान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button