स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम कोतरा में ऊर्जा संरक्षण पर कार्यक्रम आयोजित.

घरघोड़ा ।। आज दिनांक 2 जनवरी 2023 को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम में जिला प्रभारी क्रेडा जिला कार्यालय रायगढ़ के निर्देशन पर प्राचार्य जे .एल. नायक के कुशल नेतृत्व में ऊर्जा क्लब का गठन किया गया । ऊर्जा क्लब गठन में पांच ग्रुप बनाए गए विद्यार्थी ऊर्जा संरक्षक के नाम से जाने जाएंगे ग्रुप A भूप्रिया डनसेना ग्रुप B वर्षा डनसेना ग्रुप C शीतल यादव. ग्रुप D राहुल साव. ग्रुप E मनीषा पटेल जिसके मार्गदर्शक व्याख्याता वीर सिंह ऊर्जा संरक्षक गुरु एवं कोऑर्डिनेटर व्याख्याता भौतिकी भारती खांडेकर के सहयोग से ऊर्जा संरक्षण पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यार्थियों द्वारा ऊर्जा बचाओ पर चित्रकला प्रतियोगिता, वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता मैं बढ़-चढ़कर अपने हुनर का परिचय दिया। पूरे गांव में रैली निकालकर ऊर्जा बचाओ के नारे लगाए। आज ऊर्जा नहीं बचाओगे तो, वल्व कल कैसे जलाओगे। आदि नारे लगाए। विद्यालय के प्राचार्य जे. एल. नायक ने कहा ऊर्जा के सारे संसाधन खत्म हो जाएंगे ऊर्जा संरक्षण का सीधा मतलब है ऊर्जा का बचाव, ऊर्जा के सभी स्रोत जैसे पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, लकड़ी, बिजली आदि सभी सीमित मात्रा में हैं और अगर हम लोग ऐसे ही बहुत तेजी से इन्हें उपयोग करते जाएंगे तो जल्द ही एक ऐसा समय आएगा जब ऊर्जा के संसाधन खत्म हो जाएंगे। इसलिए ऊर्जा के इन सभी संसाधनों का बचाव करना ही होगा। उन्होंने कहा ऊर्जा संरक्षण से पैसा व समय के साथ साथ पर्यावरण को भी बचाया जा सकता है। यह काम सिर्फ एक आदमी के बस का नहीं है बल्कि हम सभी को इसमें अपना योगदान देना होगा। तब जाकर हम कुछ ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा दे पाएंगे। जजमेंट टीम में व्याख्याता आर.सी .नवनीत , तृप्ति अग्रवाल एक्का मैम , प्रधान सर ,भारती मैम ,प्राचार्य ने सभी ग्रुपों का जजमेंट किया।तथा इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी का योगदान सराहनीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button