Road Accident: खेतों की रोपाई करने ले जा रहा वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, 20 घायल, दो महिलाओं को किया गया रेफर

बालोद। Road Accident in Balod छ्त्तीसगढ़ के बालोके डौंडी लोहारा में आज शनिवार सुबह सड़क हादसा हो गया है। बताया जा रहा है इस एक्सीडेंट में 20 लोग घायल हो गए हैं। वहीं घायल 2 महिलाओँ को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार आज सुबह छोटे चार चक्के गाड़ी में डौंडी लोहारा के ग्राम भेड़ी से ग्राम नाहांदा में खेतों की रोपाई करने ले जा रहा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस सड़क दुर्घटना में आधा दर्जन महिलाओं को गंभीर चोट आई है। जहां 2 महिलाओं को रेफर किया गया है। वही लगभग 20 लोगों का उपचार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button