देश विदेश

Russia-ukraine War : रूसी सेना ने स्कूल में की बमबारी, 60 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका

आपकी आवाज WhatsApp पर ताजा खबरें पाएं
चैनल से जुड़ें →

जापोरिज्जिया   यूक्रेन में एक स्कूल पर बमबारी में 60 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। यूक्रेन के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इससे पहले रूस ने रविवार को दक्षिणी यूक्रेन के बंदरगाह शहर मारियुपोल पर पूरी तरह से कब्जा करने की कोशिश की थी। समुद्र तट पर स्थित विशाल इस्पात मिल, शहर का एकमात्र हिस्सा है जो रूसी नियंत्रण में नहीं है। यहां करीब 2,000 यूक्रेनी लड़ाके हैं

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने कहा कि वह शनिवार को बिलोहोरिवका के पूर्वी गांव में कथित रूप से एक स्कूल पर हुई बमबारी से ‘‘स्तब्ध’’ हैं और यह इस बात को दर्शाता है कि ‘‘ युद्ध में सबसे अधिक कीमत नागरिक ही चुकाते हैं।’’

लुहान्स्क प्रांत के गवर्नर ऐर्हिए हैदी ने ‘टेलीग्राम ऐप’ पर बताया कि इस स्कूल में बने तहखाने में करीब 90 लोगों ने शरण ले रखी थी। आपात सेवा कर्मियों को दो शव बरामद हुए हैं और 30 लोगों को उन्होंने वहां से निकाला है, ‘‘लेकिन मलबे में दबे अन्य 60 लोगों के मारे जाने की आशंका है।’’

उन्होंने बताया कि प्राइविलिया में रूसी गोलाबारी में भी 11 और 14 वर्ष के दो लड़के मारे गए। लुहान्स्क, औद्योगिक केंद्र डोनबास का हिस्सा है जिस पर रूस कब्जा करने की कोशिश कर रहा है।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Related Articles

Back to top button