कलेक्टर ने ऑक्सीजन प्लांट स्थापना के लिए भवन निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, आगामी 05 अगस्त तक निर्माण कार्यो को पूर्ण करने के दिए सख्त निर्देश

वर्तमान में कोविड अपस्ताल 06 मरीजों का भर्ती किया गया है जिनका बेहतर ईलाज किया जा रहा हैजिले में अब दूसरा ऑक्सीजन प्लांट जल्द लगाया जायेगा

जशपुरनगर 26 जुलाई 2021/ कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने आज जिला चिकित्सालय में एक और ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने के लिए भवन के निर्माण कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने निर्माण एजेंसियों को गंभीरता से लेते हुए आगामी 05 अगस्त तक निर्माण कार्यो को पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए है। ताकि शीघ्र ही मरीजों को सुविधा मिल सके। इस अवसर पर सीएमएचओ जशपुर श्री पी. सुथार, सिविल सर्जन श्रीमती एफ.खाखा, जिला अस्पताल के सलाहकार श्री राजेश कुरिल उपस्थित थे।
              अस्पताल में पहले भी एक ऑक्सीजन प्लांट लग चुका है। मरीजों की सुविधा के लिए और कोरोना महामारी की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए कलेक्टर ने कहा कि जिला अस्पताल में एक और ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने की तैयारी की जा रही है। इसको मिलाकर जिले में 02 ऑक्सीजन प्लांट हो जायेंगे। वर्तमान में कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों को प्लांट से ऑक्सीजन की सुविधा दी जा रही है। दूसरी संयंत्र की स्थापना हो जाने से और भी मरीजों को इसका लाभ मिलेगा। मशीन को रखने के लिए भवन निर्माण कार्य हेतु 17 लाख 70 हजार की राशि स्वीकृत की गई है।
             निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सीसीटीव्ही कैमरा से कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों की भी जानकारी ली। कोविड अस्पताल में वर्तमान में 06 लोगों को भर्ती किया गया है और इनका ईलाज बेहतर तरीके से किया जा रहा है। कलेक्टर ने अस्पताल के साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं और टेस्ट करके पॉजिटिव मरीजों को दवाई और ईलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button