कलेक्टर ने रेशम विभाग और आदिम जाति विभाग की समीक्षा लेकर गौठानों में रेशम पालन गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली

जशपुरनगर 24 जुलाई 2021/कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने आज अपने कक्ष में रेशम विभाग, आदिम जाति विभाग की समीक्षा बैठक लेकर गौठानों में अन्य गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली और कांसाबेल, फरसाबहार, कुनकुरी और दुलदुला विकासखंड के जनपद सीईओ द्वारा गौठानों में संचालित किये जाने वाले रेशम पालन गतिविधियों के संबंध में आदिम जाति विभाग के अधिकारी से जानकारी ली। इस अवसर पर वनमण्डलाधिकारी श्री कृष्णा जाधव, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के.एस.मण्डावी, रेशम विभाग और आदिम जाति विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।
             कलेक्टर ने कहा कि गौठानों में स्व सहायता समूह की महिलाओं को रेशम कपड़ा बुनाई 10 हितग्राहियों प्रशिक्षण प्रति ईकाई 3000 के मान से 3 लाख रूपये एकीकृत आदिवासी विभाग के द्वारा स्वीकृत करने के लिए प्रस्ताव सीईओ कांसाबेल से प्राप्त किया गया है, सिल्क, तसर धागाकरण प्रशिक्षण प्रति ईकाई लागत राशि 437500, सौर आधारित सिंचाई के एकीकृत विकास उर्वरक विकास, नर्सरी विकास, वृक्षारोपण और बीज, उर्वरक सी रेशम इंटर कापिंग योजना के लिए आदिवासी विकास केन्द्र प्रति ईकाई लागत 793831 लाख, 02 इकाई हेतु लागत राशि 1587662 स्वीकृत करने के लिए प्रस्ताव सीईओ कांसाबेल से प्राप्त किया गया है, और बी.पी.एल. आदिवासी परिवारों को सिल्क, तसर प्रशिक्षण केरसई हेतु 5 लाख स्वीकृत करने के लिए प्रस्ताव सीईओ फरसाबहार से प्राप्त किया गया है।
 इसी प्रकार सीईओ कुनकुरी और दुलदुला से सौर आधारित सिंचाई के एकीकृत विकास उर्वरक विकास, नर्सरी विकास, वृक्षारोपण और बीज, उर्वरक सी रेशम इंटर कापिंग योजना के लिए आदिवासी विकास केन्द्र प्रति इकाई लागत 793831 लाख लागत राशि 1587662 स्वीकृत करने के लिए प्रस्ताव प्राप्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button