
कलेक्टर ने समीक्षा करते हुए गोठानों में संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली…..
समूह की महिलाएं गोठानों मे मछली पालन करके आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनेगी, वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाने के साथ ही महिलाएं गोठान में साग-सब्जी का भी उत्पादन कर रही है
जशपुरनगर 23 जुलाई 2021/कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने आज अपने कक्ष में गोधन न्याय योजना की बैठक ली। गोठानों में मल्टी एक्टिविटी के संबंध में जानकारी लेकर समूह की महिलाओं को अन्य गतिविधियों में शामिल करने कहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन की मंशा है कि गोठानों के माध्यम से समूह की महिलाओं को जोड़कर आत्मनिर्भर बनाया है और आजीविका से जोड़े। समूह की महिलाएं खाद बनान के साथ ही अन्य आजीविका से जुड़े ताकि उनकों अतिरिक्त लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि जिन गोठानों में महिलाएं खाद बना रही है। उन्हें उनकी रूचि के अनुसार आचार बनाने, सिलाई मशीन, मशरूम उत्पादन, कड़कनाथ मुर्गी पालन, प्लेसमेंट एजेंसी ड्राईविंग प्रशिक्षण, मछली पालन, गोठानों में साग-सब्जी का उत्पादन, मिनी राईस मिल से धान कुटाई, तेल मशीन से तेल पेराई, पाॅपकार्न निर्माण और अन्य गतिविधियों में भी जोड़ने के लिए सार्थक प्रयास करने कहा गया है। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री के.एस.मण्डावी, मत्स्य विभाग के उपसंचालक श्री डी.के.इजारदार, कृषि विभाग और उद्यान विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।
उन्होंने कहा कि जिन गोठानों में मछली पालन के लिए डबरी का निर्माण किया गया है। वहां समूह कीमहिलाओं को मछली का बीज देकर आजीविका से जोड़े, मत्स्य अधिकारी ने बताया कि जिले के जिन गोठानों में डबरी निर्माण किया गया है और पानी भरा है वहां मछली बीज डाल दिया गया है। ताकि समूह की महिलाओं के देखरेख में मत्स्य बीज का अच्छे से उत्पादन हो और उन्हें आर्थिक लाभ हो सके। कलेक्टर ने खाद निर्माण की प्रगति की भी जानकारी ली।
जिला सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के जिला ई-प्रबंधक श्री निलांकर बासु ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में कुल गोठानों की संख्या 214, सक्रिय गोठान की संख्या 139, कुल खाद 14511.41 क्विंटल, वर्मी कम्पोस्ट कुल उपलब्ध खाद की मात्रा 6396.96 क्विंटल, सुपर कम्पोस्ट कुल खाद उत्पादन 80.00 क्विंटल, सुपर कम्पोस्ट कुल विक्रय किये गये खाद की मात्रा 10.5 क्विंटल, कुल खाद विक्रय 8114.45 क्विंटल, कुल गोबर खरीदी 99728.66 क्विंटल राशि 19945732 रू., कुल पंजीकृत विक्रेता की संख्या 7982, कुल सक्रिय विक्रेता की संख्या 6558 शामिल हैं।