खरीदी केंद्र में धान नहीं लेने से किसानों में नाराजगी



बिप्लब कूण्डु
पखांजूर-5,1,24

मटोली धान खरीदी केंद्र में खरीदी बंद,किसान परेशान पखांजुर लैम्प्स के अंतर्गत मटोली धान खरीदी केंद्र में धान की खरीदी नहीं होने पर किसानों में भारी नाराजगी देखी जा रही हैं।
बतादे की मटोली खरीदी केंद्र में आज 45 किसानों को धान खरीदने के लिए टोकन जारी किया गया था मगर सुबह जब किसानों ने अपनी बेशकीमती धान की फसल बेचने पहुंचे तो खरीदी केंद्र से धान नहीं लेने की बात कही गई हैं।
वही किसानों ने बताया कि अगर आज धान नहीं लिया जाएगा तो किसानों को जानकारी क्यों नहीं दिया गया है जबकि खरीदी केंद्र के ऑपरेटर के पास सभी किसानों का फोन नंबर मौजूद हैं,किसानों ने बताया कि गाड़ी भाड़ा कर हमाल से धान गाड़ी में भर कर खरीदी केंद्र तक लाया गया है आज धान की खरीदी नहीं होने पर फिर से गाड़ी भाड़ा एवं हमाली खर्च दुबारा देना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button