
चोरी करने आये चोरो से महिला की हुई भिड़ंत…. चोरों ने महिला पर किया हमला, महिला हुई घायल
खरसिया। 1 अगस्त की देर रात्रि खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम लोधिया में चोरी करने की नियत से देर रात्रि 2 – 2:30 बजे घर में घुस रहे थे। उसी दौरान बाथरूम जाने के लिए घर मालिक तिहारू जायसवाल की पत्नी महिमा जायसवाल जैसे ही पीछे का दरवाजा खोली, वैसे ही चोरो से आमना सामना हो गया। अचानक सामना होने से चोरों के होश उड़ गए और चोरों ने महिला के ऊपर हमला कर दिया। जिससे महिला के सिर में चोट आई है।
वही रात्रि में ही घटना की जानकारी खरसिया पुलिस को दे दी गई थी, जहां खरसिया पुलिस सुबह मौके पहुंचकर, घर वालों व आसपास से पूंछतांछ कर, घटना की जांच में जुट गई है।