
दिनेश दुबे 942552689
आप की आवाज
*छवि धूमिल कर राजनीतिक हत्या करने थाने में की गई झूठी शिकायत–पूर्व मंत्री दयालदास बघेल
बेमेतरा=नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री दयालदास बघेल के नाम उनके सास राजपति कुर्रे के नाम पर नांदघाट थाने में हुई शिकायत पर पत्रकारवार्ता में अपना पक्ष रखते हुए पूर्व मंत्री दयालदास बघेल ने कहा कि मेरी राजनीतिक हत्या करने नांदघाट थाने में झूठी शिकायत की गई है बुधवार को जिला मुख्यालय में स्थित एक निजी होटल में जमीन हड़पने के आरोप के संबंध में उन्होंने कहा आवेदिका का आवेदन पत्र पर वास्ते हस्ताक्षर किया गया है इस प्रकरण से मेरा कोई लेना देना नहीं है यह पूरी तरह से राजनीतिक षड्यंत्र है मेरी छवि धूमिल करने के लिए आवेदन थाने में दिया गया है बघेल ने बताया कि मैं पंच पद से राजनीति की शुरुआत किया और कोई ऐसा विवादित प्रकरण मेरे साथ नहीं हुआ है 1983 से पंच फिर साल 2000 में सरपंच और 2003 में जिला पंचायत सदस्य इसके पश्चात इसी साल 2003 से लेकर वर्ष 2018 तक में विधायक और राज्य सरकार में मंत्री पद पर रहा इस दरमियान कोई विवाद नहीं रहा नादघाट थाने में जो आरोप पत्र के साथ लिखित शिकायत की गई है वह पूरी तरह से बेबुनियाद और असत्य है अपने एडवोकेट के माध्यम से संबंधित पक्ष को नोटिस भेजेंगे। और झूठी शिकायत करने पर कोर्ट की शरण में जाकर मानहानि का दावा करूंगा पत्रकार वार्ता में जिस जमीन के पर विवाद बताया गया खसरा नंबर 465 प्रमोद कुर्रे के नाम पर दर्ज है इसी प्रकार खसरा नंबर 07 एवम खसरा नंबर 64 तामेश्वर कुर्रे के नाम पर दर्ज है पत्रकार वार्ता में उपस्थित इन दोनों सगे भाइयों ने बताया कि यह जमीन उनके कब्जे में है और ग्राम कूरा एवं संबलपुर में स्थित है इस जमीन पर मालिकाना हक हमारा है और यह जमीन रजिस्ट्री के साथ दादा स्वर्गीय पदुमलाल कुर्रे के द्वारा रजिस्ट्री किया गया था इस जमीन पर कोई विवाद नहीं है और दयालदास बघेल के ऊपर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद और झूठी शिकायत है मुकेश प्रमोद एवं तामेश्वर कुर्रे तीनो भाईयों ने कहा है कि वे स्वयं थाने जाकर जांच की मांग करेंगे और झूठी शिकायत करने वालों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराएंगे इस सम्बन्ध में नादघाट टी आई प्रेम प्रकाश अवधिया ने बताया कि नांदघाट थाने में शिकायत आई है अभी जांच नहीं किया हूं जांच कर बताऊंगा




