छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की खुदकुशी, इलाके में फैली सनसनी, कारणों की जांच में जुटी पुलिस

CG NEWS : जिले से आत्महत्या की खबर सामने आ रही है, यहाँ गढ़उमरिया में एक छात्रा ने अज्ञात कारणों से शुक्रवार की रात अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। मामला जूट मिल थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात जब पिता ने अपनी बेटी को पानी के लिए आवाज दिया तो बेटी के रूम से कोई आवाज नहीं आई, जिसपर पिता ने दरवाजा खोलकर अंदर देखा तो वहां उनकी बेटी फांसी के फंदे पर लटकी हुई नजर आई,  बेटी की लाश देकर पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई। पिता ने घटना की सुचना परिजन व पुलिस को दी, जिसके बाद तत्काल जूट मिल पुलिस गढ़ उमरिया पहुंचकर छात्रा को फांसी के फंदे से नीचे उतारा व पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, वहीँ पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। युवती के फांसी लगाने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button