
*आदिवासी महिला सरपंच ने लगाया गरियाबंद जनपद पंचायत के सी ई ओ पर बदसुलूकी का आरोप
*सरपंच संघ व आदिवासी समाज ने कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंपा की कार्यवाही कि मांग
जिला ब्यूरो भूपेन्द्र गोस्वामी आपकी आवाज
गरियाबंद :-गरियाबंद जनपद पंचायत में ग्राम पंचायत कोकड़ी के महिला सरपंच द्वारा ग्राम पंचायत की समस्या को लेकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत से मिलने गए थे सरपंच के साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा अभद्र व्यवहार करते हुए मूर्ख एवं रे तू करके ऊंची आवाज में उंगली दिखाकर अभद्र व्यवहार किया गया जिससे सरपंच बहुत मानसिक रूप से प्रताड़ित हुआ जिस समय गरियाबंद मुख्यकार्यपालन अधिकारी नाहर गांव सरपंच भी जनपद कार्यालय में उपस्थित थी जनपद सीईओ के इस प्रकार का कृत्य अशोभनीय बताया है ।
*वही जनपद सीईओ का इस कृत्य को पुलिस अधीक्षक एवं जिला कलेक्टर से सरपंच संघ एवं आदिवासी समाज द्वारा कार्यवाही की मांग किया गया.
* सरपंच संघ अध्यक्ष मनीष ध्रुव सर्व आदिवासी समाज ,जिला अध्यक्ष भरत दीवान ,आदिवासी विकास परिषद जिला अध्यक्ष उमेदि कोर्राम ,सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार ध्रुव ,सरपंच भूपेंद्र ध्रुव ,सरपंच सुरेखा नागेश , सरपंच झरना बाई ध्रुव, सरपंच चित्ररेखा ध्रुव गज्जू पुजारी उपस्थित थे।
*वही इस सम्बंध में मुख्यकार्यपालन अधिकारी गरियाबंद करून डहरिया से उनका पक्ष जानने उनके दोनो मोबाइल नम्बर ,9575551778, 9827557439 पर काल किया गया पर उन्होंने फोन रिसीव नही किया।




