जन्म देने वाली माँ ही नवजात के लिए बनी हैवान, मासूम को जिन्दा जमीन में गाड़कर हुई फरार
लखनऊ: उ
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने नवजात को जमीन से निकला और अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड में एडमिट कराया. जहां पर उसका उपचार जारी है. इस घटना से हर कोई हैरान है, जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सरफराज और अस्पताल स्टाफ नवजात की देखरेख में लगा हुआ है. डॉक्टर और स्टाफ के अथक प्रयास के बाद नवजात को बचा लिया गया. फ़िलहाल, बच्ची डॉक्टर के ऑब्जर्वेशन में है. बताया जा रहा है कि SI रिजवान अली, हेड कांस्टेबल शेषनाथ, होमगार्ड इन्द्रमणि त्रिपाठी घटनास्थल पर पहुंचे और बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला. जिसके बाद फ़ौरन ही बच्चे को जिला अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड में एडमिट कराया गया.
डॉक्टर की एक टीम बच्चे का ख्याल रख रही है. वहीं पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर जन्म देने वाली महिला ने बच्चे की हत्या की कोशिश क्यों की ?



