जिले के राज्य प्रशासनिक अधिकारियों के मध्य कार्य विभाजन आदेश जारी, जिला कार्यालय जशपुर का कार्य प्रभावित न हो इसके लिए बनाया गया है लिंक अधिकारी

जशपुरनगर 05 अप्रैल 2021/कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने जिले के राज्य प्रशासनिक अधिकारियों के मध्य कार्य विभाजन कर आदेश जारी किया है। उन्होंने श्री दशरथ सिंह राजपूत को संयुक्त कलेक्टर को जिला कार्यालय जषपुर में कार्य करने हेतु आदेशित किया है, साथ ही आकांक्षा त्रिपाठी  डिप्टी कलेक्टर को अनुविभागीय अधिकारी जशपुर बनाए जाने के कारण जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक अधिकारियों के मध्य कार्य विभाजन आदेश जारी किया है। उन्होंने जिला मुख्यालय में पदस्थ अधिकारियों में से कोई अधिकारी अवकाश पर अथवा प्रवास पर हो तो उस स्थिति हेतु जिला कार्यालय जशपुर का कार्य प्रभावित न हो इसके लिए लिंक अधिकारी भी नियुक्त किया गया है।  
श्री आई.एल.ठाकुर, अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी जषपुर को अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी, जिला जशपुर, राजस्व अनुविभाग जशपुर, कुनकुरी, फरसाबहार, पत्थलगांव एवं बगीचा के राजस्व अधिकारियों के द्वारा भू- राजस्व संहिता के प्रावधानों के तहत पारित आदेषों के विरूद्ध प्रस्तुत अपीलों, पुनरीक्षण एवं पुनर्विलोकन प्रकरणों का निराकरण। 170 (ख) छोड़कर, राजस्व अनुविभाग जशपुर , कुनकुरी, फरसाबहार, पत्थलगांव एवं बगीचा के प्रत्येक 02रा प्रकरण कलेक्टर को प्रस्तुत करेंगे। पंचायत राज अधिनियम से संबंधित मामले, कृषि खातों की अधिकतम जोत सीमा अधिनियम से संबंधित मामलो का अंतिम रूप से निराकरण। जन सूचना अपीलीय अधिकारी बनाया गया है। साथ ही विभागीय जांच अधिकारी, भू-अर्जन शाखा, खनिज शाखा, जिला शहरी विकास अभिकरण शाखा, अंत्याव्यवसायी निगम, लाइसेंस शाखा, न्यायिक एवं व्यवहारवाद शाखा, विशेष विवाह अधिनियम के अंतर्गत जिला विवाह अधिकारी, नगरीय निकायों से संबंधित न्यायालयीन प्रकरण, जिला अभियोजन एवं जुडिशियल, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति शाखा, सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं, आबकारी विभाग, सरगुजा उत्तर क्षेत्र विकास प्राधिकरण से संबंधित कार्यों के नोडल अधिकारी से समन्वय करना, आदिम जाति विकास,एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना का प्रभारी अधिकारी भी बनाया गया है।
श्री के.एस. मण्डावी, मु.का.अधि. जिला पंचायत, अपर कलेक्टर (विकास)  को कृषि विभाग, पशुपालन, मत्स्य पालन, उद्यानिकी, रेशम पालन, खादी ग्रामोद्योग, शिक्षा विभाग, जिला मिशन समन्वयक राजीव गांधी शिक्षा मिशन (समग्र विकास), स्वास्थ्य विभाग, कौशल विकास, जिला योजना एवं सांख्यिकी विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग,  समाज कल्याण का दायित्व दिया गया है।
श्री दशरथ सिंह राजपूत, संयुक्त कलेक्टर को वित्त-स्थापना, लेखा शाखा 20,000 तक देयक स्वीकृति एवं चेक जारी करने का अधिकार, वित्त स्थापना, लेखा लेखा शाखा के आहरण एवं संवितरण अधिकार, उप जिलाध्यक्ष, राजस्व अधिकारियों, अधीक्षक, भू-अभि., तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को शासन के निर्धारित मापदंड अनुसार यात्रा भत्ता, चिकित्सा प्रतिपूर्ति, परिवार कल्याण निधि, समूह बीमा योजना, अवकाश नगदीकरण, ग्रज्यूटी, आंशिक अंतिम विकर्षण, विभागीय भविष्य निधि खातों में जमा राशि की स्वीकृति,भुगतान आदि, जिला कार्यालय के समस्त शाखाओं के सहायक ग्रेड-2, सहायक ग्रेड-3 एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के समस्त प्रकार के अवकाश की स्वीकृति, तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के यात्रा,अवकाश वेतन वृद्धि,अग्रिम प्रकरणों का निराकरण, अनुपयोगी (डेड स्टाक, जो 10,000.00 रू. तक की कीमत का हो) चोरी हुए 2,000.00 रू. तक के सामग्री का अपलेखन करने का अधिकार एवं वित्तीय संहिता के नियम 100 के अंतर्गत 5,000.00 रू. तक की आवर्ती व्यय की स्वीकृति के अधिकार, जिला नाजिर शाखा, शासन के नियमों एवं निर्देशों के अनुरूप विद्युत, टेलीफोन, पी.ओ.एल., देयकों, शासकीय वाहनों के मरम्मत, टायर-ट्यूब एवं बैटरी क्रय की स्वीकृति एवं अन्य कार्यालय व्यय की स्वीकृति से संबंधित नस्ती, लोक सेवा गारंटी अधिनियम शाखा, बीस सूत्रीय, कम्प्यूटर मुद्रण शाखा, अल्प बचत शाखा, संजीवनी कोष के प्रकरण, न्यायालय कलेक्टर (वाचक) शाखा, वरिष्ठ लिपिक शाखा, अतिरिक्त वरिष्ठ लिपिक शाखा, जवाहर नवोदय विद्यालय, लोक निर्माण विभाग,सेतु निगम,राष्ट्रीय राजमार्ग, परिवहन शाखा, सांख्यिकी, अनुज्ञप्ति एवं पासपोर्ट शाखा, आडिट शाखा, लोकसभा,राज्यसभा,विधानसभा प्रश्नों का उत्तर समय अवधि में तैयार कर प्रेषण कार्य, रोस्टर के अनुसार जिला कार्यालय के शाखाओं, सभी अनुविभागीय अधिकारी कार्यालयों, तहसील कार्यालयों, जनपद पंचायत कार्यालयों एवं जिला पंजीयक एवं उप पंजीयक, कार्यालयों कोषालय एवं उप कोषालय का निरीक्षण, शिकायत,सतर्कता शाखा एवं जन समस्या निवारण षिविर, आवास आबंटन, आवक-जावक शाखा, श्रम विभाग,बंधक श्रमिक,श्रम उन्मूलन, राजस्व मोहर्रिर शाखा, उद्योग विभाग, प्रभारी अधिकारी जिला भंडार, परीक्षा शाखा, अल्प संख्यक कल्याण, राजस्व अभिलेख कोष्ठगार शाखा, मुख्य प्रतिलिपिकार शाखा, आंग्ल अभिलेख कोष्ठ, विडियो कांफ्रेंसिंग, समन्वय शाखा, अध्यक्ष, जिला स्तरीय जाति एवं अन्य प्रमाण पत्र का सत्यापन, शपथ पत्र, निवास, जाति एवं अन्य प्रमाण पत्र का सत्यापन तथा राजस्व लेखापाल शाखा, का प्रभारी अधिकारी बनाया गया है।
श्री आर.एन. पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर को उप जिला निर्वाचन अधिकारी (सामान्य,स्थानीय निर्वाचन), जल उपभोक्ता एवं सिंचाई प्रबंधन समिति निर्वाचन शाखा, मंडी निर्वाचन शाखा, सामान्य,स्थानीय निर्वाचन के आहरण एवं संवितरण अधिकारी, जनगणना शाखा, भू-अभिलेख शाखा, भू-अभिलेख शाखा में पदस्थ समस्त कर्मचारियों के समस्त प्रकार के अवकाश की स्वीकृति, भू-अभिलेख शाखा के तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के यात्रा, अवकाश वेतन वृद्धि,अग्रिम प्रकरणों का निराकरण, प्रपत्र एवं लेखन सामग्री एवं लाइब्रेरी शाखा, आपदा प्रबंधन एवं राहत शाखा, पुरातत्व एवं संग्रहालय, जिला जन सूचना शाखा, समय-सीमा, जन चौपाल शाखा, राष्ट्रीय राज्य अल्पसंख्यक,अनुसूचित जाति,जनजाति आयोग, महिला मानव अधिकार आयोग व अन्य आयोगों के संबंध में प्रभारी अधिकारी, राज्योत्सव, वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त पत्रों के उत्तर जानकारी समय-सीमा के भीतर तैयार कर प्रेषण कार्य हेतु, आयुक्त,शासन को भेजे जाने वाले जानकारी तैयार करना, सत्कार शाखा के कार्यों का पर्यवेक्षण, अधीक्षक शाखा के साथ ही भू-अभिलेख शाखा के आहरण एवं संवितरण अधिकारी, भू-अभिलेख शाखा (20,000,-) तक देयक स्वीकृति एवं चेक जारी करने का अधिकार, डाक मार्किंग का कार्य का प्रभारी अधिकारी बनाया गया है।
श्री पोषक चौधरी, डिप्टी कलेक्टर को नगर सेना, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, सचिव जिला स्टेडियम समिति, अधिक अन्न उपजाऊ शाखा, सार्वजनिक ट्रस्ट माॅनिटरिंग, सिटीजन चार्टर,सिटीजन हेल्पलाइन, किराया औचित्य निर्धारण, रेंट कंट्रोल, वक्फ सम्पत्ति, देवस्थान, धर्मस्व एवं पुनर्वास का प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा सभी अधिकारियों को कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा समय-समय पर सौंपे गये अन्य प्रशासनिक कार्य भी शामिल होंगे, साथ ही जिले में कार्य प्रभावित न हो इसके लिए लिंक अधिकारी की भी नियुक्ति की गई है। जिसमें अपर कलेक्टर आई.एल.ठाकुर एंव  संयुक्त कलेक्टर श्री दशरथ सिंह राजपूत  को एक दूसरे का लिंक अधिकारी बनाया गया है। इसी प्रकार डिप्टी कलेक्टर श्री आर.एन.पाण्डेय  के लिंक अधिकारी संयुक्त कलेक्टर श्री दशरथ सिंह राजपूत होंगे तथा डिप्टी कलेक्टर श्री पोषक चैधरी के लिंक अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री आर.एन.पाण्डेय  को बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button