डॉ भंवर सिंह पोर्ते महाविद्यालय घरघोड़ा में एनएनएस स्थापना दिवस सम्पन्न

शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय समन्वयक डॉ रविंद्र चौबे के मार्गदर्शन जिला (रा.से.यो.) संगठक प्रो. संतोष कुमार नायक एवं श्री एस. एल.साहू (कार्यक्रम अधिकारी) के नेतृत्व में डॉ. भंवर सिंह पोर्ते कला, विज्ञान एवं वाणिज्य महाविद्यालय घरघोड़ा में “राष्ट्रीय सेवा योजना” स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।


कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष श्री अरुण कुमार पंडा एवं प्राचार्य डॉ. जगदीश तिर्की समिति सदस्य विजय डनसेना द्वारा भारत माता, स्वामी विवेकानंद, छत्तीसगढ़ महतारी के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना के साथ किया गया।


कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी- श्री एस. एल. साहू द्वारा एन. एस. एस. कि स्थापना, उद्देश्य सामाजिक गतिविधि एवं सामाजिक सेवा के उद्देश्य एवं महत्व से परिचित कराया गया। विद्यार्थियों में सेवा भावना अनुशासन नेतृत्व क्षमता, सामाजिक जिम्मेदारियां विकसित करने का माध्यम बताया गया।


अध्यक्ष श्री अरुण कुमार पंडा द्वारा अपनी उद्बोधन में युवा अपने आदर्श स्वामी विवेकानंद से प्रेरणा लेकर समाज सेवा, राष्ट्र सेवा के माध्यम से अपने उज्जवल भविष्य निर्माण में लगाएं। प्राचार्य ने छात्रों से रा.से.यो. से जुड़कर अनुशासित रहकर अपना बौद्धिक क्षमता का विकास करते समाज राष्ट्र हित में कार्य करते हुए अपने परिवार महाविद्यालय का नाम रोशन करें।


रा.से.यो. स्वयंसेवकों को बी प्रमाण पत्र का वितरण


पूजा जमली नीलिमा छाया रूपेश सुनीता सीमा पंचकुमारी मिथिला को किया गया। कार्यक्रम में सभी छात्रों एवं कर्मचारियों में अजय मिश्रा, रामप्यारे सुर्याबंशी, चंद्रकांति साव, मोनिका लकड़ा, पद्मिनी भोय, भारती साहू, नैना, रजनी, वन्दना, तारा, दुर्गेश स्वर्णकार, अंजू भगत, ऋचालता मिंज, दीपक ठाकुर, मोहित सिदार की उपस्थिति रही। कार्यक्रम पूरे जोश उत्साह गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ।

Back to top button