पांच राज्यों में हार के बाद भी कांग्रेसियों को नहीं मिला सबक

कोरिया से रईस अहमद की रिपोर्ट – मनेंद्रगढ़ विधानसभा के कांग्रेस इकाई मे कांग्रेसियों के बीच गुटबाजी और खींचातानी चरम सीमा पर है।
आभार व्यक्त कर रहे पोस्टर पर अगर गौर से देखा जाए तो प्रदेश के मुखिया श्रीमान भूपेश बघेल, विधायक मनेंद्रगढ़ डॉ विनय जयसवाल और नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ के पार्षद श्रीमान अनिल प्रजापति जी का फोटो लगा हुआ है जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि आभार वाले पोस्टर में जितने भी करोडो लागत की सौगात मिली है इन सब स्वागतों में सिर्फ विधायक विनय जयसवाल और पार्षद अनिल प्रजापति का हाथ है इसीलिए पोस्टर में न तो किसी मंत्री सांसद का फोटो है और न ही नगर पालिका अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष का फोटो है।

दूसरी पोस्टर एनएसयूआई प्रदेश महासचिव बने स्वप्निल सिन्हा जी का है जो पोस्टर के अनुसार पहली बार मनेंद्रगढ़ आ रहे हैं जबकि उनका निवास मनेंद्रगढ़ में ही है। इस पोस्टर में तो मनेंद्रगढ़ क्षेत्र के विधायक श्रीमान डॉ विनय जयसवाल जी को ही गायब कर दिया गया है और पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष की फोटो को प्राथमिकता से लगाया गया है लेकिन वही पोस्टर में जिला अध्यक्ष को जगह नहीं दी गई है इससे यह प्रतीत होता है कि अब मनेंद्रगढ़ जिला का जो भी जिलाध्यक्ष बनेगा उसे ही पोस्टर में जगह दी जाएगी। वही लगता है वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रभा पटेल और ब्लॉक अध्यक्ष राजेश शर्मा जी का अभिनंदन वाले पोस्टर पर फोटो बड़े ही मजबूरी के साथ लगाया गया है जैसे लगाने का कोई इच्छा ही नहीं था और पोस्टर में बड़े ढूंढने पर दोनों महानुभाव की फोटो देखी है। इन सारी पोस्टरों को देखने के बाद और सूत्रों से जानकारी मिलने के बाद निष्कर्ष यही निकलता है कि पहला गुट विधायक डॉक्टर विनय जयसवाल जी का है, दूसरा गुट पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष और तीसरा गुड वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष जी का है देखने वाली बड़ी बात यह होगी कि आने वाले समय में कांग्रेस मे और कितने गुट निकल कर सामने आते हैं और मनेंद्रगढ़ विधानसभा की सीट पर दोबारा कैसे काबिज रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button