फूड पाइजनिंग से एक बच्चे की मौत कई गंभीर रूप से बीमार

आप की आवाज
“फूड पॉइजनिंग से हुई एक बच्चे की मौत कई गंभीर रूप से बीमार”मामला ग्राम देव किरारी बिल्हा का
*मामला ग्राम देव किरारी बिल्हा का है जहाँ लगभग 25 लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए हैं और 1 बच्चे की मौत हो गई है जानकारी के अनुसार डॉक्टरों ने बीमारी का कारण फ़ूड पॉयजनिंग बताया है परिजनों और बच्चियों के अनुसार उन्होंने फुलकी (गुपचुप )खाई थी जिसके बाद से ही लोगो की तबियत अचानक से खराब हो गई।
**   जिसकी खबर समाज सेविका एडवोकेट प्रिया शुक्ला को मिलते ही वह सिम्स हॉस्पिटल पहुँच कर परिजनों से मुलाकात की , उसके बाद दो बच्चे जो कि स्टार चिल्ड्रन अस्पताल में एडमिट है, वहां जाकर उनके परिजन और बच्चियों से मिले
* प्रिया शुक्ला को मिली जानकारी के मुताबिक अभी लगभग 18 से 20 बच्चे बिल्हा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एडमिट किये गए है और उनका उपचार जारी है।
    इन सब मे बड़ी दुखद बात यह है कि किस तरह से फ़ूड पॉयजनिंग मात्र से एक बच्चे की मौत हो जाती है और यही मौत आज के आधुनिक दौर मे हमारे स्वास्थ्य बिभाग की सुविधा का पोल खोलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button