बिंद्रा नवागढ़ क्षेत्र के लोगों की पहली पसंद गोवर्धन मांझी

छुरा गरियाबंद भूपेंद्र गोस्वामी आपकी आवाज संपर्क सूत्र=8815207296

भाजपा के पूर्व संसदीय सचिव और इस क्षेत्र के कद्दावर नेता गोवर्धन मांझी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी मजबूत दावेदारी के चलते इस क्षेत्र के लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं।

यहां बताना लाजिमी होगा कि पिछली भाजपा सरकार में गोवर्धन मांझी संसदीय सचिव रहते हुए अपने पंचवर्षीय कार्यकाल में बिंद्रानवागढ़ विधानसभा के विकास के लिए अनेको कार्य किए हैं। गोवर्धन मांझी ने अपने कार्यकाल में इस विधान सभा क्षेत्र के लिए करीब 14 अरब का कार्य अपने पिछले कार्यकाल में कर क्षेत्र के विकास में अहम भागीदारी प्रस्तुत कि थी जो अपने आप में एक मिशाल कायम कि थी। मांझी भाजपा के इकलौते ऐसे विधायक थे जिन्होंने अपने कार्यकाल में बिंद्रानवागढ़ के कोने-कोने में पहुंचकर लोगों की समस्याओं से रूबरू होते हुए उनके हर समस्याओं का निदान किया था। उनके इसी कार्य कुशलता के चलते आज विधानसभा क्षेत्र के लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं।

समाज व क्षेत्र के लोगों का मिल रहा है अपार समर्थन

गोवर्धन मांझी को अपने समाज व क्षेत्र के लोगों का अपार समर्थन मिल रहा है। इसी के चलते हुए समाज व अन्य वर्ग की सबसे पहली पसंद भाजपा के चहेते प्रत्याशी के रूप में बने हुए हैं। निश्चित तौर पर जिस तरह से इस क्षेत्र में इनको समर्थन मिल रहा है तो इसको देखते हुए अगर पार्टी मांझी को टिकट देती है तो भाजपा बिंद्रा नवागढ़ विधानसभा में अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रखेगी।

यहां यह बताते चले की पिछले विधानसभा चुनाव में गोवर्धन मांझी ने करीब 31536 वोटो से रिकॉर्ड जीत दर्ज की थी जो अब तक की किसी प्रत्याशी कि सबसे बड़ी जीत हैं। अगर पार्टी ऐसे लोकप्रिय, मिलनसार और क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले ऐसे जुझारू नेता को इस बार भाजपा बिंद्रानवागढ़ विधानसभा का प्रत्यासी बनाती है तो निश्चित तौर पर इस विधान सभा चुनाव में भी भाजपा का विजय पताका बिंद्रानवागढ़ में लहराएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button