श्री श्याम मित्र मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन, राजकुमार मोदी बने अध्यक्ष

कोरबा दिलीप कुमार वैष्णव@ आपकी आवाज
कोरबा छत्तीसगढ़ – श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा मिशन रोड स्थित श्री श्याम मंदिर का संचालन किया जाता है।
मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन विगत दिवस सर्वसम्मत्ति से किया गया। सदस्यों ने सर्वसम्मति से राजकुमार मोदी को श्री श्याम मित्र मंडल का नया अध्यक्ष चुना। इसी तरह बजरंग मोदी को सचिव और धीरज अग्रवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष राजकुमार मोदी ने कहा कि खाटू वाले श्री श्याम बाबा का गुणगान एवं मंदिर के विकास के लिए कार्य किया जाएगा। इसके बाद उन्होंने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। सभी नव निर्वाचित सदस्यों ने पदभार भी ग्रहण कर लिया है।

Share This Article
Leave a review