
जांजगीर-चांपा
आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत एक घायल, खेत में काम करने के दौरान गिरी बिजली
जांजगीर चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से खेत में काम कर रही दो महिलाओं की मौत हो गई वहीं एक गंभीर रूप से झुलस गई है इसका इलाज पामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार पामगढ़ थाना क्षेत्र के बारगांव निवासी बबिता तुर्कानी उम्र 35 वर्ष, धनबाई कश्यप उम्र 40 वर्ष और हीरा बाई लहरे उम्र 50 वर्ष आज सुबह करीब 11:00 बजे खेत में काम कर रही थी इसी दौरान आकाशी बिजली गिरी जिसकी चपेट में आने से बबीता तुर्कानी और धन बाई कश्यप की मौके पर ही मौत हो गई वही हीराबाई लहरें झुलस गई जिसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पामगढ़ में जारी है। डॉक्टरों ने हीराबाई लहरें को खतरे से बाहर बताया है।




