एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में मां-बेटे गिरफ्तार,

रायगढ़। थाना लैलूंगा अन्तर्गत ग्राम कोडामाई के चौकीदार प्रेमलाल भगत द्वारा दिनांक 26/08/2021 को थाना लैलूंगा में सूचना दिया कि गांव के लच्छी राम सिदार (55 वर्ष) को उसकी पत्नी व बेटे द्वारा गला दबाकर हत्या कर दिया गया है मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक आर.एन. साय अपने स्टाफ के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पंचनामा कर पीएम के लिये भेजा गया तथा दोनों आरोपियों की पतासाजी कर हिरासत में लेकर थाना लाये, जिन्हें रिमांड पर भेजा गया है हिरासत में लिये गये आरोपी 1- परमेश्वर सिदार पिता स्व. लच्छीराम सिदार उम्र 29 साल एवं 2- रूधनी सिदार पति स्व. लच्छीराम सिदार उम्र 50 साल से कड़ाई से पूछताछ करने पर बताये कि लच्छीराम हमेशा शराब पीकर घर में गाली गलौच, झगड़ा, मारपीट करता था दिनांक 25/08/2021 के रात्रि भी लच्छीराम शराब पीये हुआ था, खाना खाते हुये अपने कपड़े में पेशाब कर गन्दा कर दिया और दोनों मां-बेटे (रूधनी सिदार और परमेश्वर सिदार) को साफ करो कहकर गाली गलौच करने लगा तब गुस्से में आकर दोनों पहले प्लास्टिक रस्सी से लच्छीराम का गला दबाये, उसके बाद हाथ से गला घोंट करक हत्या कर दिये दोनों आरोपियों के विरूद्ध मर्ग क्रमांक 103/2021 धारा 174 जा.फौ. की जांच, पीएम रिपोर्ट पर अप.क्र. 244/2021 धारा 302,34 IPCपंजीबद्ध कर दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

[img-slider id="274450"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button