जेल से फरार कैदी को ढूंढ रही पुलिस, उसने गर्लफ्रेंड के घर से शेयर की फोटो

जेल से फरार कैदी का एक बड़ा ही मजेदार मामला सामने आया है। यह कैदी जेल से फरार हुआ और पुलिस उसको ढूंढने लगी। लोग यह देखकर हैरान रह गए कि इस कैदी ने गर्लफ्रेंड के घर से अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। यह सब तब हुआ जब किसी मामले में इस कैदी को कुछ ही दिन पहले पुलिस ने गिरफ्तार किया था। लेकिन अब वह फरार हो चुका था और पुलिस उसे ढूंढ रही थी।

दरअसल, यह घटना इंग्लैंड के एक शहर की है। ‘द सन’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस कैदी का नाम सैम हॉकिन्स है। उसने जेल में रहते हुए अपनी एक गर्लफ्रेंड से शादी करने की योजना बनाई और अगले दिन ही वह फरार हो गया। जैसे ही वह फरार हुआ, जेल में हड़कंप मच गया। पुलिस उसे तलाशने के लिए उसके ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी, लेकिन पुलिस को कहीं सफलता नहीं मिली।

इसके बाद अचानक यह कैदी एक वायरल फोटो में दिखा। इस फोटो में वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ दिखा, इतना ही नहीं यह फोटो गर्लफ्रेंड के घर की है। फोटो को उसकी गर्लफ्रेंड ने ही फेसबुक पर शेयर की है। इसमें जेल से फरार कैदी हॉकिन्स उसके बगल में एक बिस्तर पर लेटे हुए कुछ टोस्ट खा रहा था। फोटो को देखकर पुलिस हैरान रह गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button