धनगांव में जोरो से चल रहा है मनरेगा का कार्य,  500 से अधिक मजदूरों को मिल रहा काम 

बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
जनपद पंचायत बलौदाबाजार क्षेत्र अंतर्गत समीपस्थ ग्राम पंचायत धनगांव में इन दिनों महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत नाला पथ उपचार कार्य जोरो से चल रहा है। नाला पथ उपचार के लिए 9 लाख 64 हजार प्रशासनिक स्वीकृति हुई है, जिसमें 500 से अधिक मजदूरों  8 दिनों से लगातार गांव में ही रोजगार मिल रहा है। नाला पथ उपचार कार्य में लगे मजदूरों ने कहा कि गांव में ही लगातार काम मिलेंगे तो पलायन करना ही नहीं पड़ेगा। सरपंच तुलसी मनहरे ने बताया कि मजदूरों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी ना हो इसके लिए सुबह से ही पंचायत के पदाधिकारी सुहागा बाई नेताम दिलीप कुमार घृतलहरे गणेश्वर चौधरी सुनीता चेलक हेम बाई बंजारे गीताराम ध्रुव रेखा यादव विजय कुमार इंदिरा मनहरे कार्य स्थल पर पहुंच जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button