बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना का कुछ ग्राम पंचायतों में जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही है।और शिकायतकर्ताओं की शिकायत के बाद जांच में सही पाए जाने के बावजूद 2 साल बीत जाने के बाद आज तक कार्रवाई नहीं हुई। ऐसा ही एक मामला ग्राम पंचायत तुरमा का सामने आया है। जहा रोजगार सहायिका द्वारा अपने पति व ग्रामीणों के नाम पर मस्टररोल में फर्जी हाजिरी भरकर अपने चहेतों को लाभ पहुंचाया। रोजगार सहायक पर कार्रवाई की मांग गांव के ही दो ग्रामीणों के द्वारा किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि जांच में गलती पाये जाने के बाद भी अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। रोजगार सहायिका सविता साहू पर 32 हजार रूपये गबन करने का आरोप है।
शिकायतकर्ता साहेबलाल बंजारे व नरेन्द्र पैकरा ने बताया कि ग्राम तुरमा की रोजगार सहायिका सविता बाई साहू अपनेे पद का दुरूपयोग करते हुए अपने पति सहित पलायन कर चूके व बिना काम किये 17 मजदूरों का फर्जी तरीके से मस्टररोल में हाजरी डालकर 32176 रूपये राशि का गबन किया गया। उक्त संबंध मेें शिकायतकर्ताओं ने कलेक्टर, जिला व जनपद सीईओ से इसकी शिकायत किया गया था। शिकायत के आधार पर जांच टीम गठित कर जांच किया गया था। जांच में रोजगार सहायक सविता साहू पति मोहनलाल साहू को जांच टीम ने फर्जी मस्टररोल बनाने को लेकर दोषी माना था। जिसके बाद रोजगार सहायिका को चेतावनी देकर उक्त पद पर बरकरार रखा गया था। जांच टीम ने जांच के दौरान इस प्रकार की गलती दोबारा नहीं करने की चेतावनी भी दिया गया था। इसके बावजूद रोजगार सहायिका के द्वारा पुनः रोजगार गारंटी कार्यो में फर्जी करके राशि का गबन किया गया। जिसकी शिकायत के आधार पर पुनः जांच किया गया। जांच टीम ने रोजगार सहायिका को फिर से दोषी करार दिया। जिसके पश्चात जांच टीम ने पद मुक्त करने का निर्णय लिया साथ ही गबन की राशि 32176 रूपये राशि को वसुलने के लिए अनुशंसा किया गया था। लेकिन दो वर्ष बीत जाने के बाद भी रोजगार सहायिका पर कार्रवाई नहीं हुई है। रोजगार सहायिका अपने पद पर पदस्थ है, इससे साफ जाहिर होता है कि रोजगार पर उच्चाधिकारियों की महेरबानी टिकी हुई है। दो साल बीत जाने के बाद भी कार्यवाही नहीं होने पर शिकायतकर्ता ने 29 सितम्बर को जिला कलेक्टर, जला व जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी व अनुविभागीय अधिकारी के नाम से पुनः शिकायत कर कार्रवााई की मांग किये है।
इन लोगों के नाम पर फर्जी तरीके से भरा गया मस्टररोल ग्राम तुरमा की रोजगार सहायिका के द्वारा डबरी निर्माण कार्य में कामता प्रसाद, परमानंद पैकरा, ईशुपाल ध्रुव, रामचंद केंवट, गीता बाई केंवट, गौरीबाई केंवट, विनोद केंवट, तिलसिंग केंवट, संतकुमारी केंवट, मोहन साहू इसी तरह गौठान निर्माण कार्य में ईश्वरी पैकरा, कोमल पैकरा, हरिशंकर साहू, सेवती देवांगन, कुलदीपक देवागंन, दुर्गेश पैकरा, भुरी बाई पैकरा के नाम पर फर्जी मस्टररोल में भरा गया है।
क्या कहते है जांच अधिकारी
जांच के दौरान फर्जी मस्टररोल पाया गया है, राशि की वसूली करने व पद से बर्खास्त करने के लिए लिखा गया है।
आर एस मनहरे, पंचायत इंस्पेक्टर
जनपद पंचायत बलौदा बाजार
(जांच अधिकारी)




