राम जानकी छोटे मंदिर में विकासखंड स्तरीय मानस गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

बिलासपुर /तखतपुर संवाददाता संतोष ठाकुर की रिपोर्ट विकासखंड स्तरीय मानस गान प्रतियोगिता का आयोजन राम जानकी छोटे मंदिर में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस सचिव आशीष ठाकुर शामिल हुए। प्रतियोगिता का शुभारंभ भगवान श्री रामचंद्र जी और मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर किया गया तत्पश्चात संबोधित करते हुए आशीष सिंह ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ के भूपेश बघेल की सरकार प्राचीन संस्कृति को बनाए रखने के लिए, संस्कृति को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए लगातार कार्य कर रही है ताकि आने वाली पीढ़ी हमारे प्राचीन संस्कृति को जान सकें और उन्हें हस्तांतरित कर सकें। रामायण गायन प्रतियोगिता के माध्यम से भगवान श्री रामचंद्र जी के आदेशों को जन जन तक पहुंचाना। राम वन गमन पथ की जानकारी देना। भगवान राम के ननिहाल और कौशल्या माता मंदिर चंदखुरी के संबंध में लोगों को जानकारी देना।रामचरित मानस गान के माध्यम से समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करना। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पड़रिया,द्वितीय मुरु एवं तृतीय खजूरी की टोली रही।प्रतियोगिता के निर्णायक के में आरपी शुक्ला, जितेंद्र शुक्ला, राम जी राजपूत, दिनेश दुबे विजय वर्मा, रहे इस अवसर पर बोनू ठाकुर सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button