विपक्षी पार्टी द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद है कांग्रेस नेत्री रिंकी पांडेय

रायगढ़। शिक्षा के क्षेत्र में हमारा छत्तीसगढ़ निरंतर परचम लहरा रहा है इसमे कोई शक नहीं है छत्तीसगढ़ में आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का परचम जिस प्रकार लहरा रहा है उसे हर कोई जानता है, छत्तीसगढ़ की जनता शायद यही चाहती थी कि उनके बच्चे भी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़े यह हमारे राज्य की बहुत अच्छी उपलब्धि है कि यहां अंग्रेजी माध्यम आत्मानंद स्कूल हैl यह शायद हमारे राज्य में पहली बार हुआ हैl
गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार के बच्चों को इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ाई करने का अवसर प्राप्त हुआ है क्योंकि गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार जल्दी प्राइवेट बड़े स्कूलों की फीस का वहन कर पाने मे सक्षम नहीं हो पाते l उनके लिए इस महंगाई के युग में परिवार का खर्चा चलाना ही मुश्किल हो जाता है तो बड़े-बड़े प्राइवेट स्कूलों की फीस कैसे दे पाएंगे
अतः हमारे मुख्यमंत्री जी ने उनका यह सपना साकार किया कि उनके भी बच्चे अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ सकेंl आज आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल छत्तीसगढ़ के काफी जिलों में खोले गए हैं इतनी बड़ी संख्या में एडमिशन हुए हैं , सीटों से अधिक फॉर्म आएl जिससे छत्तीसगढ़ सरकार को और अधिक स्कूल खोलने का निर्णय लेना पड़ा और अधिक स्कूल छत्तीसगढ़ में यह बहुत ही अच्छा प्रयास उन्होंने किया lजिससे कि गरीब जनता मध्यम वर्गीय परिवार के बच्चे आराम से आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ाई कर सकते हैंl जिस प्रकार से रायगढ़ जनता कांग्रेस ने सरकार पर उंगली उठाया है सरकार पर आरोप लगाया है कि सरकारी स्कूल ठीक नहीं है हम उनके इस आरोप का पुरजोर खंडन करते हैं क्योंकि सरकारी स्कूलों की स्थिति इससे पहले शायद इतनी अच्छी नहीं रही होगी l सरकारी स्कूल में आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल यह सबसे बड़ा उदाहरण है जनता कांग्रेस ने यह भी कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्णय व उनके आदेश फर्जी हैं तो मैं जनता कांग्रेस से पूछना चाहूंगी कि किसी मुख्यमंत्री के आदेश और निर्णय को फर्जी कहना कहां तक सही है
मै आपको बता दूँ , विपक्षी पार्टी कितने पानी में है यह हमें अच्छे से पता है विपक्षी पार्टियों को हमें मशवरा देने की आवश्यकता नहीं है l क्योंकि भूपेश सरकार ने अब तक जितना कार्य किया है उतना कार्य भी 15 सालों की भाजपा सरकार में भी नहीं किया गया l चाहे कृषि का क्षेत्र हो चाहे मजदूरों के लिए हो चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो चाहे स्वास्थ्य का क्षेत्र हो भूपेश सरकार चतुर्मुखी विकास की ओर अग्रसर हैl
हमारे छत्तीसगढ़ सरकार के मुख्यमंत्री द्वारा लिए गए निर्णय फर्जी नहीं हो सकते और नहीं है क्योंकि उन्होंने जो भी अब तक कहा है वह किया है l यह छत्तीसगढ़ की जनता अच्छे से जानती है बहुत ही कम समय में उन्होंने आधे से भी ज्यादा वादे पूर्ण किए और समय रहते और भी वादे जो बचे हुए हैं वह भी जरूर पूरे होंगे l इसलिए मैं जनता कांग्रेस से कहना चाहूंगी की वे, निराधार आरोप लगाना बंद करें
जहां तक किसी स्कूल में मारपीट की घटना को लेकर के जो हुआ वह निंदनीय घटना थी l ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए l किंतु हमारे कलेक्टर महोदय द्वारा त्वरित संज्ञान में लेते हुए उस पर कार्यवाही भी की गई है l

लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि पूरी सरकार पर आरोप मत दिया जाए आप अच्छे से जानते हैं कि छत्तीसगढ़ की जनता के बच्चों को मध्यम वर्गीय परिवार के गरीब के बच्चों को आज इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ने का अवसर प्राप्त हो रहा है और जनता बहुत खुश है हमारी सरकार कांग्रेस पार्टी की सरकार भूपेश बघेल की सरकार किसानों की सरकार है गरीबों की सरकार है l शायद इसीलिए आपको कहीं ना कहीं कुछ परेशानी है क्योंकि आप लोगों को कोई मुद्दा नहीं मिल रहा हैl जनता कांग्रेस व भाजपा के नेता एक बार भी महंगाई को लेकर केन्द्र सरकार से सवाल नहीं करते क्यूँ?
क्या जनता की महंगाई से इन्हे कोई सरोकार नहीं है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button