छत्तीसगढ़

अखिल विश्व गायत्री परिवार ने विश्व शांति एवम् कोरोना बचाव व समाप्ति हेतु दिया विशेष आहुति एवम् पूर्णाहुति

लोगो ने अपने घरों में परिवार के साथ मनाए रामनवमी एवम् दुर्गा नवमी का पर्व

के पी पटेल आपकी आवाज

भटगांव – पूरे भारत देश में रामनवमी और चैत्र नवरात्रि एक महत्वपूर्ण त्योहार है जिसे अधिकांश लोग चाहे मंदिरों या सामूहिक जगहों में धूम धाम से मनाया करते हैं लेकिन इस बार कोरोना वायरस महामारी के चलते पूरा देश में धारा 144 एवम् लॉकडाउन होने के वजह से
सभी लोग इस नियम का पालन करते हुए और देश प्रियता दिखाते हुए इस पर्व को अपने अपने घरों में अपने परिवार के साथ धूम धाम से में मनाएं।

अधिकांश लोगों ने रामनवमी को अपने घरों में यज्ञ एवम् पूर्णाहुति प्रदान कर इस परम्परा और पर्व को एक साथ परिवार में ही हर्षोल्लास से मनाया जहां रामनवमी को संध्याकालीन अपने घरों के द्वार में 5 या 9 दीपक जलाकर रामनवमी मनाने और कोरो ना संक्रमण के खिलाफ एक जुटता का परिचय दिया। तो वहीं अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशन पर पूरे भारत और विश्व के गायत्री परिजन 01 अप्रैल को अपने घरों ने सायं 4 से 5 बजे गायत्री हवन विधि से पूरे विश्व शांति और कोरोना वायरस से बचाव व वायरस की समाप्ति हेतु गायत्री महामंत्र , महा मृत्युंजय एवम् कोरो ना हेतु विशेष मंत्रो से आहुति प्रदान किया गया।

भारत सहित पूरे विश्व में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में रामनवमी 02 अप्रैल से सायं 6.20 से 6.30 बजे तक 10 मिनट गायत्री महामंत्र 24 बार अथवा गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा जी के वॉइस रिकॉर्डिंग (आवाज) के साथ 24 बार गायत्री महामंत्र अपने घरों में परिवार के साथ विश्व शांति व कोरो ना संक्रमण बचाव हेतु म न में या एक साथ उच्चारण करना है। जिससे भारत सहित पुरे विश्व को इस महामारी कोरो ना वायरस से मुक्ति मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button