एमएलए ट्राफी का समापन 10 फरवरी को

संसदीय सचिव के हाथों होगी पुरस्कार वितरण
बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
  मुस्कान क्रिकेट क्लब धाराशिव के तत्वाधान में आयोजित एमएलए ट्राफी टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन 10 फरवरी को होगा। टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में 80 टीम ने भाग लिया था। जिसमें से खटियापाटी खैरा गोड़ा और सुढ़ेला की टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। समापन के दिन ही सुबह 11 बजे से चारों टीमों के बीच सेमीफाइनल खेला जाएगा जिसमें से जो टीम जीतेगा वह फाइनल मैच खेलेगा। आयोजक समिति के अध्यक्ष किरण यादव ने बताया कि पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कसडोल विधायक एवं संसदीय सचिव सुश्री शकुंतला साहू होगी।प्रतियोगिता में पहला ईनाम 60001 रूपये व ट्राफी, दूसरा ईनाम 30001 रूपये व ट्राफी, तीसरा ईनाम 15001 रूपये व ट्राफी चौथा ईनाम 7001 व ट्राफी रखा गया है। मैन आफ द सीरिज रेंजर साइकिल विधायक प्रतिनिधि सुनील साहू के द्वारा दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button