जशपुर पहुंचे उपमुख्यमंत्री टी.एस. बाबा…. बगीचा ब्लॉक अध्यक्ष रामेश्वर गुप्ता के घर में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के पहुंचे बाबा, हुआ भव्य स्वागत

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार टी.एस. बाबा जशपुर में प्रसिद्ध औघड़ आश्रम सोगड़ा पहुंच कर पूजा अर्चना की और बगीचा ब्लॉक अंतर्गत सामरबार के संत गहिरा गुरु के तपोभूमि पहुँचकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

आपको बता दें कि उपमुख्यमंत्री टी एस बाबा 11 बजे बगीचा पहुँचे उस दौरान बगीचा में कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री फुलकेरिया भगत, ब्लॉक अध्यक्ष रामेश्वर गुप्ता एवं समस्त कार्यकर्ताओं के द्वारा फूल माला और फटाके फोड़कर गर्मजोशी से स्वागत या गया। स्वागत के बाद उप मुख्यमंत्री के साथ फुलकेरिया भगत औघड़ आश्रम जशपुर के लिए प्रस्थान किए, इस दौरान फुलकेरिया भगत के साथ आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बाबा से विशेष चर्चा हुई। जशपुर सोगड़ा आश्रम के बाद गहिरा गुरु आश्रम बगीचा पहुंचे। पूजा अर्चना करने के बाद उपमुख्यमंत्री बगीचा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामेश्वर गुप्ता के गृह ग्राम मैनी निवास में सैकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत हुआ।

टीएस बाबा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस टिकट के लिए सर्वे के आधार पर ही मौजूदा 71 विधायकों के भाग्य का निर्णय लिया जाऐगा इसके लिए अलग स्तर पर सर्वे किया जा रहा है

जशपुर दौरे में बाबा के स्वागत में प्रदेश महामंत्री फुलकेरिया भगत,ब्लाक अध्यक्ष रामेश्वर गुप्ता, अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव जफीर चिस्ती, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष रवि शर्मा, युवा प्रदेश सचिव संजय पाठक, भारत जोड़ो यात्री आशिका कुजूर, इमरान हसन भारती,राजेश अग्रवाल,गंगा यादव,विकास यादव,रूपकुमार, कमलदास, मनोज गुप्ता,गजानंद गुप्ता,राजू यादव,जयलाल, अंकित गुप्ता, देवाशीष गुप्ता, ओमनाथ, संजय पैंकरा एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button