जामुल नगर पालिका में भाजपा का कब्जा, ईश्वर ठाकुर बने अध्यक्ष, क्रॉस वोटिंग से उपाध्यक्ष की कुर्सी कांग्रेस के पाले में

जामुलः दुर्ग जिले के जामुल नगर पालिका को अपना नया अध्यक्ष मिल गया है। जामुल नगर पालिका के अध्यक्ष चुनाव में भाजपा ने बाजी मार ली है। भाजपा के ईश्वर ठाकुर इस नगर पालिका के नए अध्यक्ष होंगे। उन्होनें कांग्रेस प्रत्याशी को 12 वोट से हरा दिया है। अध्यक्ष पद पर काबिज होने से भाजपा ने जश्न का माहौल है।

वहीं उपाध्यक्ष के पद पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस पार्षद सुनीता चेन्नेवार इस नगर पालिका की नई उपाध्यक्ष होंगी। क्रॉस वोटिंग के चलते भाजपा को उपाध्यक्ष पद पर हार का सामना करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button