पिता की हत्या करने वाले आरोपी पुत्र को बगीचा पुलिस ने किया गिरफ्तार…. 302, 201, 294, 506, 323 भादवि. आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध


जशपुर बगीचा 7 अगस्त 2021 – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना-बगीचा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम-कुटमा में आरोपी राजेन्द्र राम भगत उम्र 22 वर्ष अपने पिता दषरथ राम भगत उम्र 45 निवासी ग्राम-कुटमा में रहता था। आरोपी की माताजी का स्वर्गवास वर्ष 2019 में हो गया था। आरोपी जिस लड़की से शादी करना चाहता था उसे बिना शादी किये अपने घर में रखा था, आरोपी को शंकी थी कि उस लड़की का पिता के साथ अवैध संबंध हो गया है। आरोपी के डाॅट फटकार से वह लड़की अपने मायके चली गई थी। दिनांक 14-04-2021 को प्रातः लगभग 10ः00 बजे इस बात पर पिता-पुत्र में विवाद हो गया था, आरोपी पुत्र ने अपने पिता को हाथ, मुक्का, लकड़ी से सिर, सीना एवं शरीर के अन्य जगहों में मारपीट कर बेहोष कर दिया था, रिपोर्ट पर थाना-बगीचा में अपराध क्रमांक 95/2021 धारा 294, 506, 323 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही थी। आहत पिता को 108 वाहन से ईलाज हेतु बगीचा, अंबिकापुर तथा रायपुर ले गये थे जहां ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। आरोपी ने रायपुर में ईलाज के दौरान घटना की जानकारी को छिपाते हुए सड़क दुर्घटना से चोट आना बताया था। मृतक पिता का पी.एम. रिपोर्ट प्राप्त होने पर आरोपी के खिलाफ धारा 302, 201 भादवि. का अपराध पाये जाने से आरोपी राजेन्द्र राम भगत उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम-कुटमा को दिनांक 06-08-2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

उक्त प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक एस.आर.भगत थाना प्रभारी-बगीचा, प्रधान आरक्षक क्रमांक 323 रामानुजम पाण्डेय, प्रधान आरक्षक क्रमांक 213 लक्ष्मण सिंह, आरक्षक क्रमांक 461 सुधीर मिश्रा तथा आरक्षक क्रमांक 698 रमेष गृही का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button