काका जब गरियाबंद जिले के दौरे पर आही तब का होही

भूपेंद्र गोस्वामी
आपकी आवाज
*काका जब गरियाबंद जिले के दौरे पर आही तब का होही

*काका के आगमन को लेकर कर्मचारी अधिकारियों में दहशत
गरियाबंद। सरकार के मुखिया इन दिनों प्रदेश के दौरे पर है। केवल दौरे पर ही नही है बल्कि फूल फार्म में दौरे पर है।
     मुख्यमंत्री सभी जिलों यहां तक कि प्रत्येक विधानसभाओं के दौरे पर जाएंगे तो जाहिर है देर सवेर गरियाबंद जिले के दौरे पर भी आएंगे। मगर जिले में अभी से एक चर्चा जोरों से शुरू हो गयी है कि जब कका गरियाबंद जिले के दौरे पर आही तब का होही।
ये चर्चा शुरू होना जायज भी है। क्योंकि गरियाबंद की गिनती प्रदेश के सबसे भ्रष्ट जिलों में होती है। प्रदेश में लोग गरियाबंद को भ्रष्टाचार का गढ़ मानते है। अधिकारियों के लिए यह जिला प्रयोगशाला बनकर रह गया है। जिले की कमजोर सियासत का फायदा अक्सर यहां के अधिकारियों ने खूब उठाया है।
जिले में भ्रष्टाचार किस कदर हावी है यह बताने की जरूरत नही है। किसी एक विभाग का नाम लेना भी ठीक नही है। जनता जनार्दन सब जानती है। कार्यवाही नही होने से आहत लोग शांत जरूर बैठे थे लेकिन अब मौका उनके हाथ मे है। जनता जनार्दन को उम्मीद है कि अब बात सीधे कका से होगी।
     बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा के लोगों के लिए तो यह अच्छा मौका है। क्योंकि जिले में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार इसी विधानसभा में है। निर्माण कार्य हो या फिर हितग्राही मुलक योजनाएं हो सभी मे भ्रष्टाचार की बू नजर आती है। जनता ना केवल परेशान है बल्कि कार्यवाही नही होने से मायूस भी है। लेकिन अब दिन बदलने वाले है।
       एक दिन जनता के नाम होगा। जब कका सामने होंगे और जनता भ्रष्ट अफसरों की पोल खोल रहे होंगे। कितनी विकेट गिरेंगी यह कह पाना तो मुश्किल है लेकिन अपनी विकेट बचाने के लिए अधिकारी अभी से मरहम लगाने में जरूर जुट गए है। बस अब तो जनता के बीच मे यही चर्चा है कि छोटी विकेट गिरेंगी या फिर कोई बड़ी हिट विकेट भी गिर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button