ये राजीव गांधी किसान अन्याय योजना है…बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर। भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने किसानों के धान के कीमत पर 1000 रुपए प्रति एकड़ कटौती को किसानों के साथ अन्याय और छल बताया है। बृजमोहन ने कहा कि यह योजना राजीव गांधी किसान अन्याय योजना हैं।

जिसमें सिर्फ और सिर्फ किसानों के साथ छल कपट और अन्याय किया जा रहा है। 25 सौ रुपये में एक एक दाना धान खरीदी की बात करने वाली सरकार पहले एक-एक दाना धान खरीदने के वादा से मुकरी अब, 25 सौ रुपये क्विंटल की दर से धान का दाम देने से मुकर रही है।

अग्रवाल ने कहा की कांग्रेस ने किसानों को 25 सौ रुपया प्रति क्विंटल धान खरीदने का सब्जबाग दिखाकर वोट लिया था। पर चुनाव जीते ही दाना दाना धान खरीदने के वादे को 15 क्विंटल प्रति एकड़ कर दिया। अग्रवाल ने कहा कि सरकार की मंशा अब धान खरीदी की नहीं रही है। धान खरीदने से यह सरकार भाग रही है। इसलिए सरकार धान को छोड़कर अन्य फसल कोदो कुटकी मक्का गन्ना सोयाबीन अरहर लगाने पर प्रति एकड़ 10 हजार रुपया देने का झांसा फिर किसानों को दे रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button