रोहित रंजन के खिलाफ कराया कांकेर थाना में FIR एवं जिहादियों का पुतला फूंका
पखांजूर से बिप्लब कुण्डू–4.7.22


कांकेर NSUI ने ZEE NEWS के पत्रकार रोहित रंजन के खिलाफ कराया कांकेर थाना में FIR एवं जिहादियों का पुतला फूंका
पखांजूर–
NSUI राष्ट्रीय महासचिव विशाल चौधरी के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे , एवं प्रदेश उपाध्यक्ष चमन साहू और प्रदेश सचिव आयुषी मिश्रा के आदेशानुसार आज कांकेर NSUI के जिला अध्यक्ष सुमित राय के नेतृत्व में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ झूठी खबर फैलाने के विरोध में पत्रकार रोहित रंजन के उपर कांकेर थाना में FIR कराया गया।
ZEE News के पत्रकार रोहित रंजन द्वारा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वायनाड सांसद राहुल गांधी के खिलाफ मिडिया में गलत खबर चलाई गयी जिसमें दर्शकों के धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है।राहुल गांधी केरल में उनके दफतर पर एस.एफ.आई. कार्यकर्ताओं द्वारा हमला करने वालों को माफ कहने की बात कहते हैं, लेकिन ZEE News के पत्रकार रोहित रंजन द्वारा उसे उदयपुर हत्याकांड के दोषियों को माफी के रूप में दिखाया जाता है। जिससे कांग्रेस और राहुल गांधी की छवी जनता के बीच हिन्दु विरोधी बताने की कोशिस की गयी। जिस पर आज 3 जुलाई 2022 को एन.एस.यू.आई. कांकेर द्वारा कांकेर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौप FIR दर्ज करने को कहा गया !! कांकेर एनएसयूआई रोहित रंजन के खिलाफ आई.पी.सी. की धारा 153ए (सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने, अफवाह फैलाने), 469 (सम्मान को ठेस पहुचाने हेतु गलत विडियो प्रस्तुत करना) 499, 500, 501 (झूठी टिप्पणी एवं जानबूझकर छवी धूमिल करने) के तहत् FIR दर्ज करने की मांग करती है।
एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष सुमित राय ने कहा राजस्थान के उदयपुर में हुई घटना पर देश भर में आक्रोश देखा जा रहा वही उदयपुर की घटना शर्मनाक करनी वाली ये घटना आम आदमी कन्हैया लाल जिन्हें जिहादियों ने खुलेआम कत्ल कर दिया गया है और रियाज अत्तर जो बीजेपी से कनेक्शन बताया जा रहा है इन्हें तत्काल प्रभाव से फांसी की सजा होनी चाहिए!
मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेश नेता अजय भस्वानी, पूर्व युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष शिवांकित श्रीवास्तव , जिला अध्यक्ष सुमित राय, प्रदेश सचिव आयुषी मिश्रा, शहर अध्यक्ष अमन गायकवाड, महासचिव अमित साहू, आकिब रजा, संभाग संयोजक हर्षराज ठाकुर, मृत्युंजय साहू, राहुल ठाकुर, फैजल खान,आदि उपस्थित थे !!