बिलासपुर संभाग के आईजी श्री रतनलाल डांगी दो दिवसीय प्रवास पर कोरबा पहुंचे, सिटी कोतवाली का जायजा लेकर रवाना हुए बालको थाना…

दिलीप कुमार वैष्णव@आपकी आवाज
कोरबा छत्तीसगढ़ – बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री रतनलाल डांगी कोरबा जिले के प्रवास पर पहुंचे हुए हैं। सर्वप्रथम पुलिस के आला अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया जिसके बाद श्री डांगी ने जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय का जायजा लेने के साथ एसपी भोजराम पटेल से जरूरी जानकारी ली।

[img-slider id="274450"]

आईजी के दौरे को देखते हुए सभी थाना चौकियों में जरूरी तैयारी की गई हैं। कोरबा प्रवास के दौरान आईजी श्री डांगी ने कोतवाली का निरीक्षण किया ।इस अवसर पर टीआई विवेक शर्मा सहित मातहत मौके पर मौजूद रहे । इसके बाद श्री डांगी बालको थाना के लिए रवाना हो गए जहां वे टी आई राकेश मिश्रा व उनके अधीनस्थ पुलिस कर्मियों से मुलाकात कर वहां का जायजा लेंगे ।

बता दें कि श्री डांगी जी रात्रि विश्राम कोरबा में करेंगे और अगले दिन दोपहर 12:30 बजे प्रेस क्लब तिलक भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में वे पत्रकारों से मुखातिब होंगे । इस दौरान डिजिटलाइजेशन की चुनौतियां के अलावा पुलिस-प्रेस व पब्लिक की भूमिका पर चर्चा की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button