
4 साल तक चला प्रेम प्रसंग, परिजनों के विरोध के बीच हुई शादी, सुहागरात पर दुल्हन बोली-फिजिकल होना पसंद नहीं
उत्तर प्रदेश (Uttar pradesh) के मुरादाबाद में एक प्रेमी जोड़ा चार साल तक एक साथ रहे। दोनों के परिजनों के विरोध के बीच उनकी शादी हुई थी। लेकिन शादी होने के बाद सुहागरात को पत्नी ने शारीरिक संबंध बनाने से इंकार कर दिया। यह सुनकर एक तरफ जहां दूल्हा हैरान है, वहीं उसके परिजनों भी। दरअसल, लंबी लड़ाई के बीच दोनों के परिजन शादी के लिए राजी हुए थे। मामला यहीं नहीं थमा दोनों पक्षों के बीच पंचायत भी हुई। यहां मामला नहीं निबटा तो दोनों नारी उत्त्थान केंद्र पहुंचे। हालांकि, यहां उनकी काउंसिलिंग की गई। लेकिन दोनों अलग रहने को तैयार हो गए है। जानकारी के अनुसार, सोनीपत के रहने वाले एक इंजीनियर को मुरादाबाद की युवती से प्यार हो गया। युवक का मुरादाबाद (moradabad) में रिश्तेदारी में आना—जाना था। दोनों के बीच हुई दोस्ती कम समय में प्यार में बदल गई। लगभग चार तक दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चला। दोनों के ही परिजनों ने इस शादी से इनकार कर दिया। यहां तक की युवती ने शादी न होने पर सुसाइड करने की तक धमकी दी थी। वहीं, सुसाइड की धमकी देने के बाद लड़की पक्ष ने युवक के परिजनों से बातचीत की। लंबे मन—मुटाव के दौरान दोनों के परिजन शादी के लिए राजी हुई। उसके बाद दोनों की धूमधाम के साथ शादी हुई। शादी में दोनों पक्षों की तरफ से परिजन और रिश्तेदार शामिल हुए। लेकिन सुहाग रात को दुल्हन ने पति से शारीकि संबंध बनाने से इनकार कर दिया। युवक ने उसे काफी समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं मानी और इनकार करती रही। पंचायत (Panchayat) में मामला को हल करने की कोशिश की गई। मामला हल न होने पर नारी उत्थान केंद्र पहुंचा। यहां ऋतु नारंग ने काउंसिलिंग की। दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन युवती नहीं मानी। अब दोनों अलग-अलग रहने को तैयार है।