6 महीने से छात्रा को हवस का शिकार बना रहा 59 साल का प्रोफेसर

जबलपुर: हाल ही में जबलपुर से एक बड़ी खबर आई है. जी दरअसल यहाँ रानी दुर्गावती यूनिवर्सिटी जबलपुर का 59 साल का प्रोफेसर 39 साल की रिसर्च स्कॉलर से 6 महीने से दुष्कर्म कर रहा था। हाल ही में मिली जानकारी के तहत उसने धमकी दी थी कि अगर उसकी बात नहीं मानी तो पीएचडी में फेल कर देगा। इस मामले में महिला ने पहले भी इसकी शिकायत की थी, लेकिन प्रोफेसर के माफी मांगने पर शिकायत वापस ले ली थी। बताया जा रहा है प्रोफेसर ने महिला के साथ बीते 16 अगस्त को एक बार फिर से दुष्कर्म किया है। यह सब होने के बाद महिला ने बेलबाग थाने में मामला दर्ज करवा दिया।

इस मामले में पुलिस ने बीते सोमवार रात आरोपी प्रोफेसर को गिरफ्तार कर लिया और उसे मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया। इस मामले के बारे में बेलबाग पुलिस ने कहा, ‘डिंडौरी की रहने वाली महिला जबलपुर में किराए के मकान में रह रही है। वह यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर रवि मिश्रा के अंडर में बायोसाइंस पर पीएचडी कर रही है।’ आगे उन्होंने बताया कि महिला का आरोप है कि प्रियदर्शिनी कॉलोनी में रहने वाला प्रोफेसर रवि मिश्रा छह महीने पहले उसके कमरे पर आया। उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर बोला कि पीएचडी में फेल कर दूंगा।

केवल यही नहीं बल्कि एक बार तो छात्रा का लैपटॉप पटक कर तोड़ दिया। महिला ने बताया पहली बार दुष्कर्म के बाद महिला ने पुलिस से प्रोफेसर के खिलाफ शिकायत की थी, लेकिन उस समय रवि मिश्रा ने माफी मांग ली थी। यह सब देखने के बाद महिला ने लोकलाज के डर से शिकायत वापस ले ली, लेकिन आरोपी प्रोफेसर रवि मिश्रा लगातार उसके कमरे पर आकर दुष्कर्म करता रहा। अब महिला ने पुलिस को बताया कि वह विरोध करती तो प्रोफेसर फेल करने की धमकी देकर चुप करा देता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button