आत्महत्या के लिए गई युवती की कोतवाली पुलिस ने बचाई जान…
कोरबा थाना कोतवाली पुलिस ने नहर में आत्महत्या करने गई युवती की जान बचाई है. पुलिस की इस कार्य पर कोरबा वासियों ने खुशी व्यक्त की, साथ ही कोरबा पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने आरक्षक दिलेर और रवि को उनके इस सूज भुज बड़े कार्य के लिए पुरस्कृत करने की घोषणा की है……
दिलीप कुमार वैष्णव@आपकी आवाज
कोरबा छत्तीसगढ़ – दिनांक 22.07.2021 के दोपहर लगभग 12:00 बजे एक 16 वर्षीय युवती शनि मंदिर सीतामणी नहर पुल के पास खड़ी थी ।कोतवाली की पेट्रोलिंग पार्टी को लड़की को देखने से पता चला कि लड़की रोते हुए पुल की रेलिंग तरफ जा रही है,जिससे उन्हें समझ आया कि ये लड़की आत्महत्या करने का इरादे से नहर की ओर जा रही है। तब कोतवाली थाना के बाइक पेट्रोलिंग में निकले आरक्षक दिलेर सिंह मनहर एवं आरक्षक रवि दरैहा अनहोनी की आशंका को समझ गए तथा तत्काल युवती के पास जाकर उसे रोका और,सूझ बुझ एवं समझदारी से युवती से पूछताछ किए पूछताछ पर युवती ने घरेलू परेशानी की वजह से परेशान होकर आत्महत्या करने की नियत से नहर के पास में आना बताई।
पुलिस के जवानों ने तत्काल इसकी सूचना थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक विवेक शर्मा को दिए। इसके बाद युवती को थाना कोतवाली लाया गया तथा थाना प्रभारी विवेक शर्मा एवम महिला उपनिरीक्षक भावना खण्डारे के द्वारा युवती को समझाकर,उसकी परेशानी के संबंध में पूछताछ किए,जिसने घरेलू परेशानियो तथा पारिवारिक वजहों से ऐसा कदम उठाने की सोचने के सम्बंध में जानकारी दी।लड़की को समझा-बुझाकर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।लड़की ने पुलिस से वादा किया है,की वह मन लगाकर पढ़ाई करेगी,और जीवन की मुसीबतों का सामना हंसकर करेगी,कभी दुबारा आत्हत्या के बारे में सोचेगी भी नही। निश्चित ही कोतवाली पुलिस के जवानों के सूझबूझ एवं समझदारी से एक युवती की जान बचाई गई।
➡️पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने आरक्षक दिलेर और रवि को उनके इस सुझबूझ भरे कार्य के लिए पुरसकृत करने की घोषणा की है।















































