
Raigarh News :अशोक सारथी, आपकी आवाज न्यूज धौंराभांठा:- जिले के तमनार ब्लॉक अंतर्गत धौंराभांठा साप्ताहिक शुक्रवार बाजार परिसर में 3मई2024 को सुबह 10बजे स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव हेतु 7मई 2024 मंगलवार को सभी मतदाताओं को जागरूक हो कर सत् प्रतिशत नि:पक्ष वोट डालने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के तहत जनपद पंचायत तमनार सीईओ बिरेन्द्र सिंह राय के द्वारा धौंराभांठा साप्ताहिक बाजार में उपस्थित मतदाताओं को लोकतंत्र तथा संविधान के नियमों को प्रतिबद्धता पूर्वक पालन करने के लिए सपथ ग्रहण कराया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर पुजा-पाठ के साथ किया गया। तत्पश्चात उपस्थित सभी को सपथ पत्र के साथ लोकतांत्रिक नारों का पोस्टर वितरण किया गया, सभी ने अपने-अपने हाथों में सपथ पुस्तिका लेकर एक साथ आगे हांथ बढ़ा कर संविधान के सभी नियमों का पालन करने तथा लोकसभा चुनाव में नि:पक्ष बोट यानी मतदान करने के लिए सपथ लिया।

Raigarh News : कार्यक्रम में जनपद पंचायत तमनार सीईओ बिरेन्द्र सिंह राय, पीएसओ आनंदराम पटेल, सहायक कमरोपण अधिकारी परमानंद पटेल एवं ऋषिकेश पटेल, सचिवों में तुलसीराम राठिया धौंराभांठा, चक्रधर यादव जांजगीर/आमगांव, प्रभात मिश्रा टांगरघाट, शंकर राठिया झरना, छेदीलाल पटेल लिबरा, श्रीमती उमती चौहान, संतोष, रोजगार सहायक में कोमल चौहान, मोतीलाल सिदार, ज्वाला प्रसाद गुप्ता, बेणुधर निषाद, लछिंदर साव, शिला सिदार, टिकेश्वरी खण्डाईत, राजेश टोप्पो एवं ग्राम पंचायत धौंराभांठा सरपंच हेमसागर सिदार ने उपस्थित होकर कार्यक्रम सफल बनाये।





